Elon Musk's Tesla: भारत के इस राज्य में टेस्ला लगाने जा रही है प्लांट, जमीन खोजना शुरू
Elon Musk's Tesla: भारत में एलन मस्क की कंपनी टेस्ला अपना कारोबार शुरू करने वाली है। कंपनी जल्द ही भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा सकती है। सोमवार (17 फरवरी) को टेस्ला ने अपने लिंक्डइन पेज पर भारत में कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक पोस्ट शेयर की।जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि टेस्ला जल्द ही भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा सकती है।

PM मोदी से मुलाकात के बाद मिला था इशारा
दरअसल, पीएम मोदी पिछले दिनों जब अमेरिका के दौरे पर गए थे इस दौरान टेस्ला के CEO एलन मस्क ने उनसे मुलाकात की थी। उसी के बाद माना जा रहा था कि टेस्ला की इलेक्ट्रिक व्हीकल जल्द ही भारत में दौड़ती नजर आएगी।
वहीं अब टेस्ला के लिंक्डइन पेज पर भारत में कर्मचारियों की भर्ती के लिए किए गए एक पोस्ट के बाद ये माना जा रहा है कि टेस्ला जल्द ही अपना प्लांट भारत में लगाएगी।
इस राज्य में लगा सकती है प्लांट
द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट स्थापित करने के लिए लैंड भी खोजना शुरू कर दिया है। कई राज्यों में कंपनी प्लांट के लिए जमीन देख रही है। उस राज्य के अधिकारियों से बात कर रही है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार कंपनी महाराष्ट्र में प्लांट लगाने में ज्यादा रुचि दिखा रही है।
ये भी पढ़ें Donald Trump PM Modi Net Worth: ट्रंप और मोदी की नेथवर्थ में कितना अंतर? कमाई के क्या सोर्स? जानें सबकुछ
रिपोर्ट के अनुसार, पुणे में टेस्ला का इस वक्त अपना एक कार्यालय है। यही वजह है कि कंपनी को महाराष्ट्र में ज्यादा रुचि दिखाई दे रही है। वहीं रिपोर्ट में बाताया गया है कि, महाराष्ट्र सरकार ने कथित तौर पर पुणे के करीब स्थित चाकन और चिखली के पास साइटों की पेशकश की है।
चाकन एक प्रमुख ऑटोमोबाइल विनिर्माण केंद्र है
दरअसल, चाकन एक प्रमुख ऑटोमोबाइल विनिर्माण केंद्र है, जहाँ मर्सिडीज-बेंज, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, वोक्सवैगन और बजाज ऑटो जैसी कंपनियाँ हैं।हालांकि, महाराष्ट्र के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चर्चा अभी भी जारी है और कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है।
दुनिया भर में टेस्ला की मांग में आई गिरावट
बता दें कि दुनिया भर के कार बाजार में टेस्ला की मांग कम होती दिखाई दे रही है।माना जा रहा है कि इसी को लेकर अब एलन मस्क की कंपनी टेस्ला भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की तैयारी में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें Donald Trump: मोदी के लौटते ही अमेरिका में बवाल, सड़क पर उतरे लोग, ट्रंप पर संविधान खत्म करने का आरोप












Click it and Unblock the Notifications