Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने एलन मस्क, जानिए दूसरे पर कौन

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं एलन मस्क। मस्क ने दिग्गज उद्योगपति को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई है। मस्क की संपत्ति में भी बड़ी बढ़ोत्तरी हुई है.

elon musk

Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में एक बार फिर से एलन मस्क ने नंबर-1 की पोजीशन को हासिल कर लिया है। एलन मस्क ने लग्जरी लुईस बिटन टाइकून बरनॉर्ड अर्नॉल्ट को पीछे करते हुए पहले स्थान पर कब्जा किया है। पेरिस ट्रेडिंग में एलवीएमएच के शेयर 2.6 फीसदी गिरने के बाद वह पहले स्थान से खिसक गए है।

एलन मस्क और अर्नॉल्ट के बीच पहले व दूसरे स्थान के लिए काफी करीबी लड़ाई चलती रहती है। अर्नॉल्ट ने इससे पहले एलन मस्क को दिसंबर माह में पीछे किया था। लुईस विटन के फाउंडर अर्नॉल्ट फेंडी और हेन्सी जैसे ब्रांड के भी मालिक हैं।

जिस तरह से चीन का बाजार मुश्किल दौर से गुजर रहा है, उसके बीच लग्जरी ब्रांड में लोगों की खरीद में गिरावट देखने को मिल रही है। यही वजह है कि लुईस विटन के शेयर में अप्रैल माह से तकरीबन 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। एक समय तो एक दिन में अर्नॉल्ट की कुल संपत्ति 11 बिलियन डॉलर गिर गई थी।

वहीं एलन मस्क की बात करें तो उनकी संपत्ति में इस साल 55.3 बिलियन डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है, इसके पीछे की खास वजह टेस्ला है। कंपनी में 71 फीसदी हिस्सेदारी मस्क की है। मस्क की कुल संपत्ति की बात करें तो यह तकरीबन 192.3 बिलियन डॉलर है, जबकि अर्नॉल्ट की कुल संपत्ति 186.6 बिलियन डॉलर है।

बता दें कि एलन मस्क मंगलवार को चीन के दौरे पर पहुंचे थे। पिछले तीन साल में उनकी यह पहली चीन यात्रा है। माा जा रहा है कि वह शंघाई में टेस्ला की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट जाएंगे। इससे पहले मस्क ने चीन के विदेश मंत्री किन गैंग से बीजिंग में मुलाकात की थी।

मस्क ने बुधवार को चीन के उद्योग मंत्री जिन झुंगलोंग से मुलाकात की थी और इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास पर चर्चा की थी। इसके अलावा मस्क ने चीन के कॉमर्स मिनिस्टर वैंग वेनाटो से मुलाकात की थी। गौर करने वाली बात है कि चीन में 50 फीसदी टेस्ला की गाड़ियों की बिक्री होती है जबकि टेस्ला की कुल 20 फीसदी गाड़ियां भी यहीं बनती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+