झटका: कोर इंडस्ट्रीज में लगातार चौथे महीने गिरावट, नवंबर में 1.5% की गिरावट

नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले आठ प्रमुख उद्योगों ( 8 कोर सेक्टर) में लगातार चौथे महीने गिरावट दर्ज की गई है। 8 कोर इंडस्ट्रीज में नवंबर में लगातार चौथे महीने गिरावट दर्ज की गई। नवंबर में इसमें 1.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। जबकि अक्टूबर में कोर सेक्टर में 5.8 फीसदी , सितंबर में 5.1 फीसदी और अगस्त में 0.2 फीसदी गिरावट दर्ज की गई थी।

Eight Core Industries stood at 126.3 in November, 2019, which declined by 1.5 per cent as compared to the index of November, 2018.
आपको बता दें कि ठीक एक साल पहले यानी नवंबर 2018 में कोर सेक्टर में 3.3 फीसदी तेजी दर्ज की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक सर्वाधिक गिरावट नैचुरल गैस उद्योग में आई है। नवंबर में प्रकॉतिक गैस 6.4 फीसदी गिर गई। वहीं कच्चे तेल के उत्पादन में 6 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। वहीं बिजली में 5.7 फीसदी की गिरावट आई।

इस्पात में 3.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और कोयल में 2.5 फीसदी गिरावट रही।वहीं उर्वरक उद्योग में सर्वाधिक 13.6 फीसदी तेजी रही। जबकि सीमेंट उद्योग में 4.1 फीसदी और रिफायनरी उत्पादन में 3.1 फीसदी तेजी आई। वित्तीय वर्ष 2019-20 में अप्रैल से नवंबर तक आठ कोर सेक्टर में शून्य विकास दर्ज किया गया। गौरतलब है कि आठ कोर इंडस्ट्रीज में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, ऊर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली उद्योग शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+