कोर सेक्टर में सितंबर में 0.8 फीसदी की गिरावट, 119.7 रहा कंबाइंड इंडेक्स

नई दिल्ली। सितंबर, 2020 में देश के आठ बुनियादी क्षेत्रों यानी कोर सेक्टर के उत्पादन में गिरावट देखी गई है। आठ प्रमुख उद्योगों में सितंबर 2019 के मुकाबले 0.8 फीसदी की गिरावट आई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार सितंबर, 2020 में आठ कोर इंडस्ट्रीज का कंबाइंड इंडेक्स 119.7 रहा, जो अगस्त 2019 के इंडेक्स की तुलना में 0.8 (प्रोविजनल) फीसदी घटा है। वहीं अप्रैल से सितंबर, 2020-21 के दौरान इसकी संचयी वृद्धि में 14.9 फीसदी नकारात्मक में रही है। इन आठ कोर इंडस्ट्रीज में प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स, स्टील, सीमेंट, उर्वरक, कोयला, क्रूड ऑयल और बिजली शामिल हैं।

Eight Core Industries Combined Index stood at 119.7 in September 2020

इसे पहले अगस्त, 2020 में इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के आठ प्रमुख उद्योगों का उत्पादन सालाना आधार पर 8.5 फीसदी घटा था। अगस्त में मुख्य तौर पर स्टील, रिफाइनरी उत्पादों और सीमेंट का उत्पादन घटने से कोर सेक्टर में गिरावट रही। कोयला और उर्वरक को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में अगस्त 2020 में गिरावट रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+