Bank Holiday on Eid 2023: भारत में ईद के चलते बैंक हुए बंद लेकिन डेट को लेकर हुआ कन्फ्यूजन, जानिए क्यों?

Eid 2023: रिजर्व बैंक हर महीने छुट्टियों का कैलेंडर जारी करता है। केंद्र सरकार ने 1881 के Negotiable Instruments Act के तहत छुट्टियों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया हुआ है।

 Bank Holiday on Eid 2023:

Bank Holiday on Eid 2023: रमजान के कठिन रोजे के बाद ईद का पर्व आता है, जिसे कि पूरा हिंदुस्तान बड़े ही जोश और प्रेम के साथ मनाता है। इस खास अवसर पर बैंकों में भी अवकाश रहता है, चूंकि ईद की तारीख तो चांद के दीदार पर निर्भर करती है इसलिए इस बार लोगों को बैंक की छुट्टी को लेकर थोड़ा सा कन्फ्यूजन पैदा हो गया।

बैंकों के अवकाश पर लोग भ्रमित

दरअसल कुछ लोग आज सोच रहे थे कि भारत में ईद होगी इसलिए बैंकों के अवकाश पर वो भ्रमित हो गए लेकिन आपको बता दें कि आज और कल दो दिन देश में ईद की छुट्टी के चलते बैंक बंद हैं। हालांकि कहीं -कहीं बैंकों में ईद की छुट्टी आज है तो कहीं-कहीं कल ईद के चलते बैंक बंद हैं।

आज यहां बंद हैं बैंक

अगरतला, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुअनंतपुरम।

कल यहां पर रहेंगे बैंक बंद

बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची।

माह का चौथा शनिवार

वैसे आपको बता दें कि ईद का पर्व शनिवार को भारत में मनाया जा रहा है जो कि माह के चौथे शनिवार को पड़ रहा है। बहुत सारी जगहों पर बैंक माह के चौथे शनिवार को बंद रहते हैं इसलिए पहले से ही कई जगहों पर बैंक कल बंद थे और फिर रविवार को तो बैंक बंद होते ही हैं, ऐसे में बैंकमें काम करने वाले लोगों को दो दिन का अवकाश मिल गया है।

ये है अप्रैल महीने में बचे दिनों का हाल

  • 21 अप्रैल ईद-उल-फितर की छुट्टी
  • 22 अप्रैल ईद-उल-फितर, चौथे शनिवार की छुट्टी
  • 23 अप्रैल रविवार को बैंक बंद
  • 30 अप्रैल रविवार को बैंक बंद

मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

  • मई 01: सोमवार, महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस
  • मई 05, शुक्रवार, बुद्ध पूर्णिमा
  • मई 07,रविवार सप्ताहांत
  • मई 09,मंगलवार, रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती (WB)
  • मई 13, महीने का दूसरा शनिवार
  • मई 14,रविवार सप्ताहांत
  • मई 16,मंगलवार राज्य दिवस सिक्किम
  • मई 21,रविवार सप्ताहांत
  • मई 22, सोमवार महाराणा प्रताप जयंती
  • 24 मई, बुधवार इस्लाम जयंती (त्रिपुरा)
  • मई 27, चौथा शनिवार
  • मई 28, रविवार सप्ताहांत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+