Edible Oil: सोयाबीन-सनफ्लॉवर तेल पर आयात शुल्क खत्म, अब सस्ते होंगे दाम, जानिए कीमत
Edible Oil: केंद्र सरकार ने सोयाबीन और सनफ्लॉवर तेल के आयात शुल्क को खत्म कर दिया है। कच्चा सनफ्लॉवर और सोयाबीन तेल के आयात शुल्क को खत्म करने के बाद जल्द ही इसके दाम में गिरावट देखने को मिलेगी

Edible Oil: महंगे कुकिंग ऑयल से आम लोगों को जल्द ही बढ़त राहत मिलने जा रही है। दरअसल केंद्र सरकार ने कच्चा सोयाबीन तेल और कच्चा सनफ्लॉवर तेल के आयात पर ड्यूटी को खत्म कर दिया है। सरकार के इस फैसले से सोयाबीन और सनफ्लॉवर तेल के दाम में गिरावट देखने को मिलेगी।
बता दें कि पिछले एक साल में खाने के तेल में काफी गिरावट देखने को मिली है। एक साल में कच्ची घानी तेल में 39 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। रिफाइंड सोया तेल के दाम में 43 फीसदी गिरावट हुई है। वहीं सनफ्लॉवर तेल केी बात करें तो इसमे 46 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पाम ऑयल के दाम में भी 43 फीसदी की गिरावट हुई है।
पाम और आरबीडी का सस्ता इंपोर्ट लगातार जारी है। 22 नवंबर से मार्च के बीच तेल का इंपोर्ट 22 फीसदी बढ़ा है। जबकि फरवरी की तुलना में मार्च माह में 8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
पाम आयल के इंपोर्ट की बात करें तो इसमे 24 फीसदी की बढ़त हुई है जबकि सोयाबीन के तेल के आयात में 27 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
मोपा के ज्वाइंट सेक्रेटरी अनिल छत्तर सरसो को तो सिर्फ सरकार ने खरीद रही है। देश की 40 फीसदी तेल की मिलें बंद हो गई हैं। एनसीडेक्स पर सरसो का वायदा कारोबार बंद है। जिसकी वजह से हेजिंग नहीं हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- दुनिया में पहली बार पैदा हुआ Super Baby, तीन लोगों के डीएनए से बने बच्चे को नहीं होगी जेनेटिक बीमारी
गौर करने वाली बात है कि सरसो एमएसपी से नीचे की कीमत पर बिक रही है। सरकार की खरीद के बाद भी सरसो के दाम में गिरावट देखने को मिली है। मौजूदा समय में सरको की एमएसपी 5450 रुपए प्रति क्विंटल है। जबकि थोक बाजार में इसके दाम 5000 रुपए प्रति क्विंटल से भी नीचे चले गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications