BYJUS ने नोटिस से किया इनकार तो ED ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

एडटेक कंपनी बायजूस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड और बायजूस रवींद्रन के खिलाफ ईडी ने 9362.35 करोड़ रुपए का नोटिस जारी किया है। यह नोटिस फेमा के उल्लंघन के मामले में जारी किया गया है। ईडी की ओर सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई है।

दरअसल बायजूस की ओर से कहा गया था कि उन्हें ईडी की ओर से फेमा उल्लंघन का कोई नोटिस नहीं मिला है। जिसके बाद ईडी ने सोशल मीडिया पर इस नोटिस की जानकारी साझा की।

byjus

बता दें कि इस वर्ष अप्रैल माह में ईडी ने कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने दावा किया था कि उसे आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा मिला है। जिसकी जांच की जा रही है।

ईडी का कहना है कि कंपनी को 2011 और 2023 के बीच 28000 करोड़ रुफए का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश मिला है। लेकिन कंपनी ने इससे इनकार किया है। कंपनी ने अलग-अलग देशों में 9754 करोड़ रुपए भेजे हैं। इसके साथ ही ईडी ने कंपनी पर अकाउंट में हेरफेर का भी आरोप लगाया है।

ईडी का आरोप है कि उसे लगातार बायजूस के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई है। ईडी का कहना है कि वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी ने वित्तीय डेटा तैयार नहीं किया और ना ही अकाउंट का ऑडिट कराया, जोकि अनिवार्य है।

ईडी के अनुसार कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों की वास्तविकता की जांच की जा रही है। जांच के दौरान कंपनी के फाउंडर रविंद्रन को समन जारी किया गया है। जिस तरह से बायजूस की ओर से कहा गया कि हमे कोई नोटिस की जानकारी नहीं उसके बाद सोशल मीडिया पर ईडी ने नोटिस की जानकारी शेयर कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+