PMC बैंक घोटाला: आर्थिक अपराध शाखा ने 3 निदेशकों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। बहुचर्चित पीएमसी बैंक घोटाला मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराथ शाखा ने 3 निदेशकों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पीएमसी के तीन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है।

ईओडब्ल्यू ने पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक घोटाला मामले में कंपनी के निदेशक जगदीश मिखोए, मुक्ति भावसी और ताप्ती बेन को गिरफ्तार किया। कल इन तीनों को मुंबई कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
इससे पहले आर्थिक अपराध शाखा ने बैंक के निदेशक रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। बैंक का एक निदेशक होने के अलावा रंजीत बैंक की रिण वसूली कमेटी के सदस्य भी हैं। आपको बता दें कि 4355 करोड़ रूपए के पीएमसी घोटाले में अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications