कोरोना के बीच सोमवार को टेकऑफ होगी पहली उड़ान, सफर से पहले जानें क्या करें और क्या नहीं
कोरोना के बीच कल टेकऑफ होगी पहली उड़ान, सफर से पहले जानें क्या करें और क्या नहीं
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच सोमवार से घरेलू विमानों की सर्विस शुरू हो रही है। ऐसे में यात्रियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से गाइडलाइंस जारी की गई है। उड़ान से पहले और सफर के दौरान यात्रियों को कुछ बातों का ख्याल रखना होगा। विमान सेवा के साथ-साथ बस और ट्रेन से सफर करने वालों के लिए भी गाइडलाइंस जारी की गई है। इन गाइडलाइंस में का पालन करना सभी यात्रियों के लिए अनिवार्य है। हम आपको घरेलू और इंटरनेशनल विमान सेवाओं के साथ-साथ ट्रेन और बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जारी की गई गाइडलाइंस के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Recommended Video
25 May से शुरु हो रही हैं Domestic Flights,Delhi Airport पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम | वनइंडिया हिंदी

घरेलू विमान में सफर करने से पहले रखें इन बातों का ख्याल
- फ्लाइट में सफर से पहले सभी यात्रियों को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य है।
- एयरपोर्ट, स्टेशन और बस टर्मिनल पर कोविड -19 के बारे में अनाउंसमेंट की जाएगी।
- वहीं सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश सरकारों को इस बात को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि प्रस्थान से पहले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी और केवल स्वस्थ यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति दी जाए।
- सभी यात्रियों के लिए फेस मास्क अनिवार्य है। यात्रियों को अपने हाथों, स्वास्थ और अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखना होगा।

यात्रियों के लिए खास गाइडलाइंस
- सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस टर्मिनल पर सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जाएगा।
- वहीं सफर के बाद EXIT प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी।
- सभी स्वस्थ यात्रियों को ये सुनिश्चत करना होगा कि वो अगले 14 दिन तक अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखेंगे। किसी भी तरह की स्वास्थ समास्या आने पर वो तुरंत जिला के नोडल अधिकारी से संपर्क करेंगे या फिर 1075 नंबर पर इसकी जानकारी देंगे।
- वहीं जिन यात्रियों में कोई भी लक्षण पाया जाता है, उन्हें फौरन आइसोलेशन वार्ड में ले जाया जाएगा।
- वहीं जिन यात्रियों में मामूली लक्षण पाए जाएंगे उन्हें सेल्फ आइसोलेशन में रहना होगा।

इंटरनेशल फ्लाइट के लिए गाइडलाइंस
- वहीं विदेशों से आने वाले सभी यात्रियों के लिए 14 दिन का क्वारंटाइन अनिवार्य हैं। जिसमें से 7 दिन का क्वारंटाइन इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन होगा जिसका खर्च उन्हें खुद उठाना होगा।
- वहीं वहीं इसमें गर्भवती महिलाओं, परिवार में किसी के देहांत के बाद घर लौटे लोगों, गंभीर रूप से बीमार और 10 साल से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को छूट मिलेगी।
- सभी को अनिवार्य रूप से अपने फोन में आरोग्य सेतु ऐप रखना होगा।
- सभी यात्रियों को क्या करें और क्या न करें ये टिकट के साथ ही बता दिया जाएगा।
- यात्री प्रस्थान करने से पहले सभी यात्रियों को स्क्रीनिंग से गुजरना होगा और जो लोग स्वस्थ होंगे सिर्फ उन्हें की सफर की अनुमति मिलेगी।
- केवल स्वस्थ यात्रियों को ही भारतीय सीमा में प्रवेश की अनुमति होगी।
- विदेशों के आने वाले सभी यात्रियों को सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भर कर देना होगा।
- सफर के दौरान सभी को स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना होगा।
- त्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखना होगा।
- विमान यात्रियों की एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी, केवल स्वस्थ लोगों को ही एयरपोर्ट से बाहर निकलने का निर्देश दिया जाएगा।
- सभी यात्रियों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन होना होगा, जिसमें से 7 दिन के क्वारंटाइन के लिए उन्हें राज्य सरकारों द्वारा की गई व्यवस्था के तहत पेड सर्विस लेनी होगी, जहां उनका टेस्ट भी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications