रुपया हुआ धड़ाम, इतिहास में पहली बार भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 83 से नीचे लुढ़का

Indian Rupee Fall. भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है। बुधवार को ये और नीचे लुढ़क गया। रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले 83 रुपए के नीचे पहुंच गया। इतिहास में पहली बार डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 61 पैसा गिरकर 83 रुपए के पास पहुंच गया। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.02 के रिकॉर्ड भाव पर पहुंच गया।

 Dollar Vs Rupees: Indian Rupee plunges 61 paise to dip below 83-mark for first time against dollar

साल 2010 में डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की कीमत 50 रुपए के करीब थी तो वहीं 12 सालों के बाद इसमें 65 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। लगातार गिर रहे रुपए से मुश्किलें बढ़ा दी है। ये गिरावट कहां तक जाकर रुकेगी ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। दुनियाभर में मंडरा रहे मंदी की आशंकाओं के बीच इक्विटी बाज़ारों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है जिसका असर भारतीय रुपए पर देखने को मिल रहा है।

रुपए में गिरावट का असर

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में गिरावट के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर पड़ता है। रुपए में लगातार गिरावट से भारतीय तेल कंपनियों को क्रूड ऑयल खरीदने के लिए ज्यादा डॉलर का भुगतान करना पड़ता है। आयात पर खर्च अधिक होने से चीजें महंगी होती है। खाद्य तेलों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामानों और उन तमाम चीजों की कीमतों बढ़ने लगती है, जिनका आयात किया जाता है। वहीं विदेशों में पढ़ने वालों का खर्च बढ़ जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+