Reliance Jio का दिवाली ऑफर, लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान, मात्र 75 रुपए में 3GB डेटा के साथ बहुत कुछ, जानिए पूरा ऑफर

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने हाल ही में फ्री कॉलिंग की सुविधा खत्म कर दी, जिसके बाद यूजर्स ने उसकी खूब आलोचना की। जियो ने हाल ही में दूसरे नेटवर्क पर अपनी फ्री कॉलिंग खत्म कर दी और कहा कि यूजर्स को दूसरे नेटवर्क पर फोन करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट चार्ज करने होंगे। कड़ी आलोचना के बाद अब रिलायंस जियो(Reliance Jio) ने बेहतरीन ऑफर पेश किया है। दिवाली से पहले जियो ने धमाकेदार और सबसे सस्ता प्लान लॉन्च किया है।

 जियो का सबसे सस्ता प्लान

जियो का सबसे सस्ता प्लान

रिलायंस जियो ने दिवाली से पहले जियो के ‘ऑल इन प्लान्स' के बाद जियो फोन ‘ऑल इन वन' प्लान्स लेकर आया है। जियो ने सबसे सस्ता प्लान पेश करते हुए ग्राहकों को तोहफा दिया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को मात्र 75 रुपए में 3GB डेटा मिलेगा। इस ऑफर के तहत जियो यूजर्स को जियो टू जियो अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं । 500 ऑफनेट मिनट के साथ-साथ 3 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ 30 रुपए देकर अपने डेटा को डबल करने का विकल्प मिलता है। वहीं ज्यादा डेटा और वैल्यू एडेज सर्विस देने का दावा किया गया है।

 जियो का खास ऑफर

जियो का खास ऑफर

आपको बता दें कि जियो ने हाल ही में कई और बेहतरीन ऑफर पेश किया है। जियो ने हाल ही में दिवाली के मौके पर 699 रुपए में मोबाइल ऑफर और 222, 333 और 444 रुपए के प्लान्स पेश किए हैं। कंपनी इन प्लान्स को 'ऑल इन वन' प्लान का नाम दिया। इन प्लान में सब्सक्राइबर्स को रोज 2जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा फ्री 1000 मिनट IUC कॉलिंग का ऑफर मिलेगा। वहीं जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग पहले से ही फ्री है।

 तीन महीने तक की वैलिडिटी

तीन महीने तक की वैलिडिटी

आल इन वन प्लान्स तीन तरह के हैं, जो 222 रू, 333 रू और 444 रू मे बाजार में उतारे गए हैं। अगर वैधता की हात करें तो 222 रुपए वाला प्लान 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। वहीं, 333 रुपए वाले प्लान में 2 महीने और 444 रुपएवाले प्लान में 3 महीने की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने 125 रुपए का प्लान पेश किया है, जिसमें जियो से जियो बात करना फ्री कॉलिंग के साथ 500 ऑफनेट मिनट और 14 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं 155 रुपए के प्लान में 500 ऑफनेट मिनट और 28 जीबी डेटा और 185 रुपए के प्लान में 500 ऑफनेट मिनट और 245 जीबी डेटा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+