कार्ड या वॉलेट से पेट्रोल भरवाने पर अब मिलेगा कम कैशबैक, छूट में 0.5% की कटौती
नई दिल्ली। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कैशबैक स्कीम शुरू की, लेकिन अब आपको डिजिटल पेमेंट से पेट्रोल-डीजल भराने पर पहले के मुकाबले कम कैशबैक मिलेगा। तेल कंपनियों ने इसे लेकर जानकारी दी है और कहा है कि अब डिजिटल पेमेंट से पेट्रोल-डीजल भरवाने पर पहले के मुकाबले कम कैशबैक मिलेगा। इस कैशबैक को 0.75 फीसदी से घटाकर 0.25 फीसदी कर दिया गया है।

आपको बता दें कि दिसंबर 2016 में नोटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कैशबैक की शुरुआत की थी। क्रेडिट या डेबिट कार्ड, ई-वॉलेट या मोबाइल वॉलेट से पेट्रोल और डीजल का पेमेट करने पर 0.75 फीसदी कैशबैक मिलती थी, लेकिन अब इस कैशबैक को कम कर दिया गया है।
कैशबैक में हुई कटौती के बारे में ऑयल कंपनियों ने एसएमएस के जरिअ पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स को जानकारी भेजी है। इस कटौती के बाद आपको जो पहले एक लीटर पेट्रोल खरीदने पर 57 पैसे की छूट मिल ती थी वो अब घटकर 19 पैसे रह जाएगी। माना जा रहा है कि सरकार ने नोटबंदी के बाद कैश पर दवाब को कम करने के लिए ये रियायत दी थी, जो अब हटा ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications