दिवाली-छठ पर नहीं मिला रिजर्वेशन तो टेंशन न लें, मात्र 1313 रु में करें फ्लाइट से सफर, पढ़िए क्या है ऑफर

नई दिल्ली। दिवाली-छठ पर घर जाने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है। लोगों त्योहार पर अपने परिवार के पास पहुंचने के लिए महीनों पहले से ट्रेन टिकट करवा लेते हैं, लेकिन फिर भी कईयों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है। ऐसे लोगों की कमी नहीं होती जो कंफर्म टिकट न मिल पाने की वजह से दिवाली-छठ पर घर नहीं जा पाते हैं। अगर आपको भी कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिला है तो टेंशन न लें। आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन आया है।

 मात्र 1313 रु में करें फ्लाइट से सफर, पढ़िए क्या है ऑफर

मात्र 1313 रु में करें फ्लाइट से सफर, पढ़िए क्या है ऑफर

गो एयर ने दिवाली-छठ को लेकर बेहतरीन ऑफर निकाला है। इस ऑफर के तहत आपको बेहद कम कीमत में फ्लाइट की टिकट मिल रही है। आप मात्र 1313 रुपए में विमान की टिकट लेकर आसानी से और जल्दी घर पहुंच सकते हैं। इस ऑफर के तहत आप 5 नवंबर से 18 नवंबर तक टिकट बुक करा सकते है। इतना ही नहीं आप इस ऑफर के तहत पर अगले साल 4 नवंबर 2019 तक की टिकट बुक करवा सकते हैं।

 Go Air का बेहतरीन ऑफर

Go Air का बेहतरीन ऑफर

विमान कंपनी Go Air ने 13 लाख सीटों की बुकिंग के लिए यह बंपर ऑफर पेश किया है। कंपनी ने अपनी 13वीं वर्षगांठ के मौके पर 13 लाख टिकटों के लिए ये खास ऑफर पेश किया है, जिसके तहत आप गोएयर के विमान में 1,313 रुपए में टिकट बुक करवा सकते हैं।

 कहां-कहां यात्रा का ऑप्शन

कहां-कहां यात्रा का ऑप्शन

आप इस ऑफर के तहत मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, बडोदरा, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गोवा, गुवहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोच्ची, कोलकाता, लेह, लखनऊ, माले, नागपुर, पटना, फुकेट , पोर्ट ब्लेयर, पुणे, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम का सफर तय कर सकते हैं। यहां आपको बता दें कि इस ऑफर के तहत बुक की गई टिकट नॉन- रिफंडेबल होगी, यानी अगर आपने टिकट कैंसिल करवाई तो आपको रिफंड नहीं मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+