Gold Rate: धनतेरस के पहले सोना हो रहा सस्ता, 8 हजार दाम गिरकर इतने पर आया भाव, जानें अपने शहर का रेट

धनतेरस और दिवाली से पहले सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। त्योहारों के बीच दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं। अक्टूबर में अब तक चांदी करीब 39,485 रुपये और सोना 8,084 रुपये सस्ता हो चुका है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर करीब 1.41 लाख रुपये पर आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत घटकर 1.81 लाख रुपये रह गई है।

Gold Rate Today

Gold Rate Today: MCX पर भी फिसला सोने का भाव

शनिवार और रविवार को कमोडिटी बाजार बंद रहता है। इससे पहले शुक्रवार 30 अक्टूबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 66 रुपये यानी 0.05 फीसदी गिरकर 1,38,419 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,38,485 रुपये पर बंद हुआ था।

बुलियंस के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,38,830 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, गुडरिटर्न्स के आंकड़ों में 24 कैरेट सोना 1,42,410 रुपये, 22 कैरेट 1,30,550 रुपये और 18 कैरेट 1,06,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

Silver Price Today: चांदी भी 39 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती

IBJA के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत में 9,134 रुपये की गिरावट आई और यह 1.81 लाख रुपये पर आ गई। अक्टूबर की शुरुआत में चांदी 2.20 लाख रुपये प्रति किलो थी। यानी इस महीने अब तक इसमें 39,485 रुपये की कमी आई है।

सोने की बात करें तो 1 अक्टूबर को 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.48 लाख रुपये था। अब इसमें 8,084 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

Gold Price in India: दिल्ली-पटना समेत शहरों में सोने का भाव

गुडरिटर्न्स के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार हैं। सभी भाव रुपये प्रति 10 ग्राम में हैं।

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹1,42,410 ₹1,30,550 ₹1,06,840
मुंबई ₹1,42,260 ₹1,30,400 ₹1,06,690
कोलकाता ₹1,42,260 ₹1,30,400 ₹1,06,690
चेन्नई ₹1,42,260 ₹1,30,400 ₹1,06,670
पटना ₹1,42,310 ₹1,30,450 ₹1,06,740
लखनऊ ₹1,42,410 ₹1,30,550 ₹1,06,840
जयपुर ₹1,42,410 ₹1,30,550 ₹1,06,840
अहमदाबाद ₹1,42,310 ₹1,30,450 ₹1,06,740
बेंगलुरु ₹1,42,260 ₹1,30,400 ₹1,06,690
हैदराबाद ₹1,42,260 ₹1,30,400 ₹1,06,690
भोपाल ₹1,42,310 ₹1,30,450 ₹1,06,740
चंडीगढ़ ₹1,42,410 ₹1,30,550 ₹1,06,840
पुणे ₹1,42,260 ₹1,30,400 ₹1,06,690
नोएडा ₹1,42,410 ₹1,30,550 ₹1,06,840
गुरुग्राम ₹1,42,410 ₹1,30,550 ₹1,06,840

सोना सस्ता होने की 3 बड़ी वजहें

सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे तीन अहम वजहें बताई जा रही हैं। पहली, ऊंचे भाव पर पहुंचने के बाद बड़े निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए बिकवाली शुरू कर दी।

दूसरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड मजबूत हुए हैं। इससे सोने की चमक कुछ फीकी पड़ी है। तीसरी, रिकॉर्ड कीमतों के चलते आम खरीदारों ने भी खरीदारी कम कर दी है।

Gold Price Outlook: एक्सपर्ट्स ने क्या कहा?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये टूटकर 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले इसका भाव 1,46,500 रुपये था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 122.06 डॉलर यानी 3.04 फीसदी गिरकर 3,899.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया और 4,000 डॉलर का स्तर भी नीचे आ गया।

पीटीआई-भाषा के मुताबिक, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल हालात का असर घरेलू बाजार की धारणा पर पड़ा है। कमजोर हाजिर मांग के कारण वायदा बाजार में भी सोने की कीमतें नीचे आईं। शुक्रवार को एमसीएक्स पर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 976 रुपये यानी 0.68 फीसदी गिरकर 1,41,620 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। न्यूयॉर्क में सोना 0.93 फीसदी गिरकर 3,983.99 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+