Dhanteras 2023: पानी, चुंबक... से चेक कीजिए सोना असली या नकली? धनतरेस की शॉपिंग से पहले जानें ये बातें
Sona Asli ya Nakli : आज धनतेरस का पर्व बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।

मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा इंसान पर बरसती है। आज कल सोना-चांदी के गहने या सामान ऑन लाइन भी बिकने लगे हैं, ऐसे में एक बड़ा सवाल ये उठता है कि जो सोना आप खरीद रहे हैं वो असली है या नकली तो इसलिए यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ईजी टिप्स, जिसके जरिए आप आसानी से पता लगा लेंगे किए आपको जो सोना बेचा जा रहा है वो असली है या नकली।
हॉलमार्क
आपको जो भी सोने का सामान बेचा जा रहा है, उसमें आप हॉलमार्क टैग जरूर देखें, मालूम हो कि BIS संस्था कस्टर को बेचे जा रही ज्वैलरी की क्वालिटी की जांच करती है और हॉलमार्किंग प्योरिटी की गारंटी है इसलिए अगर आपके प्रोडक्ट में हॉलमार्क टैग नहीं है तो इसका सीधा मतलब ये ही है आपका सोना असली नहीं है।
पानी से करें शुद्धता की जांच
ये घरेलू और पुराना नुस्खा है, इसके लिए आप एक बाल्टी पानी लीजिए और उसमें अपना आभूषण डालिए, अगर आपका गहना डूब गया तो इसका मतलब ये है कि आपकी धातु असली है और अगर वो तैर रहा है तो इसका मतलब ये शुद्ध नहीं है।
विनेगर या सिरका से भी करेंगे जांच
ये भी पुराना और घरेलू नुस्खा है, सोने के गहने पर आप सिरका डालें अगर कलर चेंज होता है तो इसका मतलब की आपका गहना अशुद्ध है क्योंकि असली सोने का कलर नहीं बदलता है।
नाइट्रिक एसिड
सोने के गहने को थोड़ा सा खुरचें और उस पर नाइट्रिक एसिड की कुछ बूंदें डालें अगर उसका कलर ग्रीन हो जाता है तो इसका मतलब ये हुआ कि आपका सोना नकली है।
चुंबक से करें टेस्ट
ये भी बहुत ईजी स्टेप है, आप मैग्नेट के जरिए सोने की पहचान करें, सोना चुंबक पर चिपकता नहीं है, अगर आपका गहना उसमें चिपके तो मान लीजिए आपका गहना असली नहीं नकली है।
खनक की आवाज
अगर आपके गहनों की आवाज भारी हो तो इसका मतलब ये है कि आपका सोना असली है लेकिन अगर आपके गहने में आवाज हल्की और तेज है तो इसका मतलब ये है कि आपका सोना असली नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications