लो टल गया डीडीए हाउसिंग ड्रॉ, इंतजार करते रहे गए आप
नई
दिल्ली। अगर आप भी डीडीए हाउसिंग फ्लैट के ड्रॉ का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपको बेचैन कर सकती है। दरअसल, डीडीए फ्लैट के ड्रॉ की तारीख नजदीक आते ही टल गई है। जिससे आवेदकों की धड़कने तेज हो गई हैं। क्योंकि इससे पहले डीडीए फ्लैट बंटवारे में करोड़ों रुपए का घपला सामने आया था। जिसकी वजह से हजारों लोगों के सपने टूट गए थे। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
इस बार डीडीए ने पच्चीस हजार फ्लैट के लिए आवेदन मांगे थे। पहले डीडीए का ड्रॉ नवम्बर की शुरूआत में ही होना था। लेकिन ड्रॉ की तारीख अचानक से टाली जा रही है।
दरअसल,
डीडीए हाउसिंग स्कीम के लिए लकी ड्रॉ की तारीख अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दी गई है। ड्रॉ के लिए इस बार डीडीए वेबसाइट का सहारा ले सकता है। फिलहाल यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है कि डीडीए ड्रॉ कब किया जाएगा। हालांकि माना जा रहा है कि शाम तक या कल तक डीडीए के अधिकारी ड्रॉ की तारीख की घोषणा कर सकते हैं।











Click it and Unblock the Notifications