बाहुबली-2 को आमिर खान ने ऐसे दी टक्कर, बनाया नया रिकॉर्ड

आमिर खान की पीके ने तगड़ी कमाई करके एक रिकॉर्ड स्थापित किया था, लेकिन बाहुबली-2 ने महज 6 दिनों के कारोबार से हुई कमाई से ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

नई दिल्‍ली। इन दिनों हर तरफ बाहुबली-2 के चर्चे हो रहे हैं। इस फिल्म ने महज 6 दिनों में इतनी जबरदस्त कमाई की है कि बॉलीवुड के कई निर्देशकों और अभिनेताओं को होश उड़ गए हैं। फिल्म ने आमिर खान के भी होश उड़ा दिए हैं, लेकिन अब वह 'बाहुबली' से टक्कर लेने की तैयारी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे लेंगे वह बाहुबली से टक्कर। ये भी पढ़ें- बाबा रामदेव खोलने वाले हैं रेस्टोरेंट, जानिए क्या है प्लान

आमिर खान इसलिए हैं परेशान

आमिर खान इसलिए हैं परेशान

दरअसल, आमिर खान की पीके ने तगड़ी कमाई करके एक रिकॉर्ड स्थापित किया था, लेकिन बाहुबली-2 ने महज 6 दिनों के कारोबार से हुई कमाई से ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पीके कुल 743 करोड़ रुपए की कमाई के साथ पहले नंबर पर थी। ऐसे में आमिर खान की फिल्म से बाहुबली-2 आगे निकल गई है और इसी के चलते न केवल बॉलीवुड के निर्देशक बल्कि अभिनेता भी हैरान रह गए हैं। ये भी पढ़ें- नोटबंदी में जमा नोटों को लेकर वित्त सचिव ने दी बड़ी जानकारी

ऐसे लेंगे बाहुबली से टक्कर

ऐसे लेंगे बाहुबली से टक्कर

बाहुबली-2 को टक्कर देने के लिए अब आमिर खान अपनी फिल्म दंगल को मैदान में लाने की तैयारी कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक आमिर खान पिछले साल की अपनी सुपरहिट फिल्म दंगल को चीन में एक साथ 9000 स्क्रीन पर रिलीज करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि बाहुबली 2 एक साथ 8000 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी, जो भारत में अब तक की सबसे अधिक स्क्रीन पर एक साथ रिलीज होने वाली फिल्म है। बुधवार तक बाहुबली 2 ने 792 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ये भी पढ़ें- ऑटो को बनाया स्कॉर्पियो, महिंद्रा ने की 'फोर व्हीलर' गिफ्ट

40 हजार स्क्रीन हैं चीन में

40 हजार स्क्रीन हैं चीन में

यूं तो आमिर खान की दंगल कमाई में अभी काफी पीछे है, लेकिन माना जा रहा है कि अब यह फिल्म बाहुबली-2 को टक्कर देगी। आपको बता दें कि दंगल की अभी तक की कमाई 718 करोड़ रुपए है। यहां आपको बता दें कि चीन में कुल मिलाकर 40 हजार स्क्रीन हैं, जबकि भारत में 8,500 स्क्रीन हैं, जिनमें से 8000 पर बाहुबली-2 रिलीज हुई है। ये भी पढ़ें- महिंद्रा के मालिक ने किया ऐसा ट्वीट, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

दंगल की को-प्रोड्यूसर डिज्नी इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट ने अमृता पांडे ने भी दंगल की रिलीज पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि चीन में 9000 स्क्रीन पर दंगल रिलीज होने पर वह काफी उत्साहित हैं। यह अब तक किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। ये भी पढ़ें- जल्द ही एक और काम के लिए आधार होगा जरूरी, जानिए कहां-कहां हो चुका है अनिवार्य

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+