नोटबंदी में जमा नोटों को लेकर वित्त सचिव ने दी बड़ी जानकारी, जानिए क्या कहा
नोटबंदी के दौरान कितने नोट जमा हुए, यह किसी को नहीं पता है, क्योंकि अभी तक उन नोटों की गिनती ही पूरी नहीं हो सकती है। अभी इस प्रक्रिया में और कुछ वक्त लगेगा।
नई दिल्ली। नोटबंदी के दौरान 500 और 1000 रुपए के कुल कितने नोट जमा कराए गए थे अभी तक तक किसी को भी इसके बारे में सही आंकड़ा नहीं पता है। यहां तक कि भारतीय रिजर्व बैंक को भी अभी तक यह नहीं पता है। आइए जानते हैं क्यों हो रहा है ऐसा। ये भी पढ़ें- ऑटो को बनाया स्कॉर्पियो, महिंद्रा ने की 'फोर व्हीलर' गिफ्ट

चल रही है गिनती
नोटबंदी के दौरान कितने नोट जमा हुए, यह किसी को नहीं पता है, क्योंकि अभी तक उन नोटों की गिनती ही पूरी नहीं हो सकती है। आर्थिक सचिव शक्तिकांत दास ने खुद यह बात कही है। उन्होंने कहा है कि अभी 500 और 1000 रुपए के उन पुराने नोटों की गिनती जारी है, जो नोटबंदी के दौरान जमा हुए थे। ये भी पढ़ें- महिंद्रा के मालिक ने किया ऐसा ट्वीट, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

लगेंगे कुछ महीने
भारतीय रिजर्व बैंक ने नोटों को गिनने के लिए मशीनें लगा रखी हैं, लेकिन नोटबंदी के दौरान प्रचलन के करीब 86 फीसदी नोटों को गिनने की जरूरत आ पड़ी, जिसकी वजह से देर लग रही है। उन्होंने बताया कि बैंक अपने नोट गिनने की क्षमता के हिसाब से सामान्य स्थिति में है। हालांकि, नोट गिनने की कुछ सीमाओं के चलते देरी हो रही है। ये भी पढ़ें- जल्द ही एक और काम के लिए आधार होगा जरूरी, जानिए कहां-कहां हो चुका है अनिवार्य

फिजिकल वैरिफिकेशन जरूरी
दरअसल, इन नोटों की गिनती इसलिए की जा रही है, क्योंकि फिजिकल वैरिफिकेशन किया जाना जरूरी है और इसके लिए नोटों की गिनती करना जरूरी है। आरबीआई ने अपनी सभी मशीनों को नोट गिनने के काम में लगा रखा है और इस समय आरबीआई के कर्मचारी ओवरटाइम भी कर रहे हैं। गिनती में तेजी आ सके, इसके लिए कुछ और मशीनें लगाई जाएंगी। ये भी पढ़ें- अगर आपको भी चाहिए 80% डिस्काउंट, तो ये है सही जगह
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications