ऑटो को बनाया स्कॉर्पियो, महिंद्रा ने की 'फोर व्हीलर' गिफ्ट

एक ऑटो ड्राइवर ने अपने ऑटो का पिछला हिस्सा बिल्कुल महिंद्रा की स्कॉर्पियो गाड़ी के पिछले हिस्से की तरह बना दिया है। इससे खुश होकर आनंद महिंद्रा ने उसे एक तोहफा दिया है।

नई दिल्ली। कहते हैं कि क्रिएटिविटी कहीं से भी सामने आ सकती है। कुछ ऐसा ही हुआ है मुंबई में भी। यहां पर एक ऑटो ड्राइवर ने ऐसी क्रिएटिविटी दिखाई कि देखने वाले हैरान रह गए। यहां तक कि एक बड़े बिजनेस मैन भी उनकी क्रिएटिविटी के फैन हो गए। ये भी पढ़ें- महिंद्रा के मालिक ने किया ऐसा वीडियो किया ट्वीट, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

ऑटो को बनाया स्कॉर्पियो

ऑटो को बनाया स्कॉर्पियो

महिंद्रा ने दिया तोहफा

महिंद्रा ने दिया तोहफा

एक ऑटो वाले की ऐसी क्रिएटिविटी को देखकर महिंद्रा के मालिक आनंद महिंद्रा ने खुद ही उस ऑटो वाले से संपर्क किया और उसे एक फोर व्हीलर भी तोहफे में दिया। इसके लिए आनंद महिंद्रा ने पहले उस ऑटो वाले को ढुंढ़वाया और फिर उसे तोहफा दिया। इस ऑटो वाले को ढूंढ़ने में करीब डेढ़ महीने लग गए। इस ऑटो वाले का नाम सुनील है। ये भी पढ़ें- अगर आपको भी चाहिए 80% डिस्काउंट, तो ये है सही जगह

'स्कॉर्पियो छाप' ऑटो म्यूजियम में

'स्कॉर्पियो छाप' ऑटो म्यूजियम में

कहां से शुरू हुआ ये सब

कहां से शुरू हुआ ये सब

19 मार्च को मुंबई के अनिल ने इस ऑटो की तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया और उसमें आनंद महिंद्रा को टैग भी किया। उन्होंने लिखा- यह तस्वीर दिखाती है कि भारत की सड़कों पर स्कॉर्पियो डिजाइन कितनी मशहूर है। यह इस आदमी (ड्राइवर) का बड़े सपने देखने का अपना अनोखा तरीका है। इस ट्वीट के बाद ही आनंद महिंद्रा ने रिप्लाई किया और ऑटो वाले को ढूंढ़ने में अनिल की मदद मांगी। ये भी पढ़ें- जियो के ग्राहकों को मिल रहा कम डेटा, ये है इसकी वजह!

ट्विटर का शुक्रिया

ट्विटर का शुक्रिया

सुनील केरल के एक दूरदराज गांव के रहने वाले हैं। सुनील को ढूंढ़ने के बाद महिंद्रा ने उन्हें सुप्रो मिनी वैन तोहफे में दी, जिसे पाकर सुनील बहुत खुश हुए। आनंद महिंद्रा ने इस क्रिएटिव ऑटो ड्राइवर की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर भी की, जिसमें अपनी नई गाड़ी के साथ मुस्कुराते हुए सुनील दिखाई दे रहे हैं। इस टैलेंट को ढूंढ़ निकालने के लिए आनंद महिंद्रा ने ट्विटर वालों का भी शुक्रिया अदा किया। ये भी पढ़ें- SBI के हर ग्राहक को बैंक की तरफ से लगा ये बड़ा झटका!

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+