DA Hike: इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्‍ता 14 फीसदी बढ़ा, म‍िलेगा 10 महीने का एर‍ियर

DA Hike: इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्‍ता 14 फीसदी बढ़ा, म‍िलेगा 10 महीने का एर‍ियर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारतीय रेलवे के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बपंर बढ़ोतरी की गई है। रेलवे के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 14 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। यानी अब रेलवे के कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर मिलेगी। रेल विभाग द्वारा डीएम में की गई बढ़ोतरी से कर्मचारी बेहद खुश हैं।

 कर्मचारियों को बड़ी राहत

कर्मचारियों को बड़ी राहत

सरकार ने बढ़ती महंगाई में रेलवे के कर्मचार‍ियों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। सरकार ने कर्मचार‍ियों के महंगाई भत्‍ते (Dearness Allowance) में 14 प्रत‍िशत का इजाफा किया है। न केवल कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है बल्कि उन्हें 10 महीने का एरियर देने का भी ऐलान किया गया है।

 मिलेगा 10 महीने का एरियर

मिलेगा 10 महीने का एरियर

रेलवे ने कर्मचारियों के महंगाई से राहत देते हुए डीए में बड़ी बढ़ोतरी की है। कर्मचारियों को न केवल महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा मिलेगा, बल्कि उन्‍हें 10 महीने का एर‍ियर भी मिलेगा। रेलवे बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों को 7-7 प्रत‍िशत के दो ह‍िस्‍सों में यह डीए हाइक मिलेगी। ये लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो छठे वेतन आयोग के तहत काम कर रहे हैं।

 कितना हुआ महंगाई भत्ता

कितना हुआ महंगाई भत्ता

रेलवे के इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से 7 प्रत‍िशत DA और 1 जनवरी 2022 से भी 7 प्रत‍िशत डीए बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। यानी अब इन कर्मचारियों को 189 फीसदी के बजाए 203 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार ने कहा है कि बढ़े हुए डीए का पैसा जल्‍द ही कर्मचारियों की सैलरी में जुड़कर मिलने लगेगा।

 असमानता को दूर करने की कोशिश

असमानता को दूर करने की कोशिश

आपको बता दें कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत सैलरी देती है। वहीं रेलवे के कर्मचारियों को अभी भी छठे वेतन आयोग के तहत सैलरी मिलती है। इस असमानता को दूर करने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया और रेल मंत्रालय और वित्‍त मंत्रालय की अनुमति मिलने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी कर दी।

इन कर्मचारियों को मिला लाभ

इन कर्मचारियों को मिला लाभ

आपको बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोतरी का फैसला किया। सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी पाने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को अब 34 फीसदी के दर से महंगाई भत्ता दिया जाता है।

Video: मर्सिडीज-BMW नहीं, छोटी सी नैनो कार से बिना बॉडीगार्ड्स पहुंचे रतन टाटा, सादगी ने जीत लिया दिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+