Cyclone Fani हुआ खतरनाक, भुवनेश्वर के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन रद्द
नई दिल्ली। भारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान 'फोनी' (Cyclone Fani) तेज रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को ओडिशा में पुरी के दक्षिण में स्थित गोपालपुर और चांदबाली में दस्तक देने की संभावना है। इस तूफान को लेकर प्रशासन ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport) पर भी इसको लेकर तैयारियां की गई हैं।

भारतीय विमानन निकाय DGCA ने चक्रवात फोनी की वजह से कोल काता एयरपोर्ट से सभी उड़ानों का परिचालन बंद कर दिया है। चक्रवाता तूफान की वजह से 3 मई रात साढ़े नौ बजे से चार मई शाम छह बजे के बीच कोलकाता हवाई अड्डे से उड़ानों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है।
इस तूफान की वजह से पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे पूर्वी तट पर स्थित राज्य भी चक्रवात से प्रभावित हो सकते हैं। DGCA ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ानों को पहले ही रद्द कर दिया गया। डीजीसीए ने साफ-साफ कहा है ति संबंधित हवाई यातायात नियंत्रण से मंजूरी मिलने के बाद ही उड़ानों का परिचालन शुरू होगा। नागरिक विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने चक्रवाती तूफान फोनी से निपटने के लिए सभी हवाई अड्डों को अलर्ट रहने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications