क्रिप्टोकरेंसी ने किया मिक्स में कारोबार, बिटकॉइन का उतरा रंग तो ईथर चमकी
नई दिल्ली, 18 मार्च। शुक्रवार को क्रिप्टोकरेंसी बाजार के प्रमुख टोकन मिश्रित कारोबार कर रहे थे। एवलांचे ने 5 प्रतिशत की उछाल भरी है जबकि सोलाना, टेरा, पोलकाडॉट और शीबा इनू जैसे आल्टकॉइन बीते 24 घंटे में 3 प्रतिशत तक नीचे गिर गए हैं।

मार्केट कैप के हिसाब से दूसरे रंग की क्रिप्टोकरेंसी ईथर ने लगभग 1 प्रतिशत की वृद्धि देखी और यह 2783 डॉलर की कीमत पर थी।
बीएनबी ने 1.19 प्रतिशत की उछाल देखी है तो एक्सआरपी 0.23 प्रतिशत नीचे खिसकी है। वहीं टेरा की कीमतों में 2.99 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।
टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी में एवलांच सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाला टोकन बना है। इसने बीते 24 घंटे में 4.86 प्रतिशत की वृद्धि देखी है।
जिन टोकन में गिरावट आई है उनमें सोलाना 2.52 प्रतिशत, कार्डानो 1.4 प्रतिशत है वहीं पोलकाडॉट 3.34 प्रतिशत लुढ़क गई। मीमकॉइन में डोजकॉइन को नुकसान हुआ है और यह टोकन 1.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 0.1155 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।
बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट का असर क्रिप्टो के मार्केट कैप पर भी पड़ा है और इसका ग्लोबल मार्केट कैप 1.82 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है जो 24 घंटे में 0.35 प्रतिशत नीचे है। क्रिप्टोकरेंसी का कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम 22.36 प्रतिशत गिरा है और यह 77.15 अरब डॉलर है।
अप्रैल से लागू होगा टैक्स
इस बीच भारत सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी और अन्य वर्चुअल एसेट पर प्रस्तावित 30 प्रतिशत टैक्स को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष जेबी महापात्र ने बताया समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि यह टैक्स 1 अप्रैल से लागू होगा। इसके अलावा ऐसे परिसंपत्ति वर्गों में लेनदेन पर 1 प्रतिशत टीटीएस भी प्रस्तावित है जो 1 जुलाई से लागू होगा।












Click it and Unblock the Notifications