7 दिनों में बिटकॉइन ने कराया 20 फीसदी मुनाफा, दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में कैसी रही तेजी ?
नई दिल्ली, 3 मार्च। साल की शुरुआत से मंदी में चल रहे क्रिप्टो बाजार ने पिछले एक सप्ताह में तेजी देखी है। दुनिया की टॉप क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन को या फिर दूसरे नंबर की एथेरियम और कई अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी के दामों में पिछले एक सप्ताह में तेजी देखी गई है।

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने पिछले सात दिनों में 20 फीसदी मुनाफा दिया है। हालांकि अभी भी यह अपने सर्वोच्च स्तर से 26,000 डॉलर नीचे चल रही है। गुरुवार को यह 43,000 डॉलर से ऊपर कारोबार कर रही है जबकि पिछले साल बिटकॉइन ने 68895 डॉलर के सर्वोच्च स्तर को छुआ था।
बिटकॉइन ने पिछले दो दिनों में 16 प्रतिशत की तेजी के बाद गुरुवार को गिरावट देखी है। गुरुवार शाम 9 बजे यह 43,108 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जो कि 2.81 प्रतिशत की गिरावट दर्शा रहा है। रुपये में बात करें तो बिटकॉइन की कीमत 32.74 लाख रुपये पर है। इसके पहले बिटकॉइन ने 34 लाख के ऊपर कारोबार किया था।
ग्लोबल मार्केट कैप 2 ट्रिलियन के पार
ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भी हल्की गिरावट देखी गई है लेकिन ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर के ऊपर बना हुआ है। स्थिर सिक्कों की कुल मात्रा 79.08 अरब डॉलर है जो बीते 24 घंटे के क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग वॉल्यूम का 83.39 प्रतिशत है।
कॉइन मार्केट कैप से मिले आंकड़ों के मुताबिक मार्केट कैप के हिसाब से दूसरे नंबर की क्रिप्टोकरेंसी ईथर 2840 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। ईथर ने पिछले सात दिनों में 16 फीसदी से ऊपर कमाई कराई है लेकिन पिछले 24 घंटे की बात करें तो यह 4.4 प्रतिशत नीचे गिरी है।
बीते सात दिनों में कमाई कराने के मामले में नंबर वन डिजिटल करेंसी टेरा है जिसने 57.40 प्रतिशत की शानदार बढ़त दर्ज की है। यह डिजिटल टोकन गुरुवार को 89.89 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में 5 प्रतिशत से ऊपर की गिरावट देखी गई है।












Click it and Unblock the Notifications