बिटकॉइन में हल्की बढ़त लेकिन डोजकॉइन लड़खड़ाई, जानें क्या रहा टॉप क्रिप्टोकरेंसी का हाल
नई दिल्ली, 17 जुलाई। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में शनिवार को भी संघर्ष जारी रहा और यह लाल रंग में कारोबार कर रहा था। क्रिप्टोकरेंसी के मार्केट कैप में पिछले 24 घंटे में 2.77 प्रतिशत की कमी देखी गई और यह 1.27 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो बाजार 63.96 अरब डॉलर रहा जो कि 3.04 प्रतिशत कम रहा। अगर स्थिर करेंसी की बात करें तो यह 51.54 अरब डॉलर रही जो कि क्रिप्टो बाजार के 24 घंटे की मात्रा का 80.59 प्रतिशत है।

दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने 0.52 प्रतिशत की बढ़त देखी। शनिवार सुबह बिटकॉइन 31,357 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। बिटकॉइन में यह बढ़त तब आई है जब पेमेंट कंपनी स्क्वॉयर ने घोषणा की है कि वह बिटकॉइन पर केंद्रित एक नया बिजनेस खड़ा कर रही है। स्कॉयर के सीईओ जैक डोर्सी ने एक ट्वीट में इसकी घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी टीबीडी नाम से एक नए बिजनेस की तैयारी कर रही है जो बिटकॉइन पर केंद्रित होगा। नई कंपनी विकेंद्रीकृत वित्तीय सेवाओं को आसान बनाने के लक्ष्य के साथ एक खुला डेवलपर प्लेटफॉर्म बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी।
क्रिप्टो बाजार में सबसे बड़ी गिरावट पोलकाडॉट में देखी गई जो 9.21 प्रतिशत गिर गया। इसके बाद डोजकॉइन 6.77 प्रतिशत की गिरावट देखी। वहीं दूसरी ओर टीथर कॉइन 0.05 प्रतिशत ऊपर की ओर चढ़ा।
क्रिप्टो बाजार की दूसरी सबसे बड़ी करेंसी एथेरियम ने 2.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1879 डॉलर पर कारोबार किया। 24 घंटे में 4.75% की गिरावट के साथ बिनांस 301 डॉलर की कीमत पर पहुंच गई। वहीं कारडाना 1.17 डॉलर पर थी जो कि पिछले दिन के मुकाबले 5.25 प्रतिशत नीचे था।












Click it and Unblock the Notifications