क्रिप्टोकरेंसी बाजार ने ग्रीन में किया कारोबार, बिटकॉइन 47,000 डॉलर के पार

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। सितम्बर के उतार-चढ़ाव के बाद अक्टूबर की पहली तारीख क्रिप्टो बाजार के लिए अच्छा संकेत लेकर आई और अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी ग्रीन में कारोबार कर रही थीं। शुक्रवार सुबह ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट 0.87 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 1.92 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया। दिन में इसमें और तेजी आई और यह 2.09 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया जो कि 9.44 प्रतिशत ऊपर था।

Bitcoin

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टोकरेंसी बाजार में वर्चुअल सिक्कों की कुल मात्रा 89.35 ट्रिलियन डॉलर रही जो कि 3.51 प्रतिशत नीचे थी। देर रात 11 बजे तक यह 110.90 अरब डॉलर पहुंच गई जो कि 20 प्रतिशत से ज्यादा है। स्थिर सिक्कों की कुल मात्रा 88.24 अरब डॉलर है जो कि 24 घंटे के कुल क्रिप्टो बाजार का 79.57 प्रतिशत है।

बिटकॉइन 47,000 डॉलर के पार
डिजिटल करेंसी के कारोबार पर नजर डालें तो दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन रात 11 बजे 47,581 डॉलर के आस-पास की कीमत पर बनी हुई थी। जो कि पिछले दिन के मुकाबले 9.87 प्रतिशत ऊपर है। इसके एक दिन पहले बिटकॉइन 5 प्रतिशत तक ऊपर आई थी। पिछले एक सप्ताह में बिटकॉइन 13 प्रतिशत से ऊपर जा चुकी थी।

दूसरे नंबर के डिजिटल टोकन एथेरियम ब्लॉकचेन के ईथर ने भी रफ्तार पकड़ी और 9.44 प्रतिशत की उड़ान के साथ बिटकॉइन का यह प्रतिद्वंद्वी 3277 डॉलर की कीमत को पार कर गया था।

अन्य सिक्कों का हाल
तीसरे नंबर का डिजिटल सिक्का कार्डानो भी 2.24 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। यह कीमत पिछले दिन के मुकाबले 6.71 प्रतिशत से ऊपर है। वहीं चौथे नंबर की क्रिप्टोकरेंसी बिनांस कॉइन 9.68 प्रतिशत की उड़ान भर चुका है औऱ यह सिक्का 418 डॉलर पर बना हुआ है।

अपनी उछाल के चलते निवेशकों की नजर में आई सोलाना करेंसी ने शुक्रवार को 16.52 प्रतिशत की उछाल भरी जो कि आज के दिन टॉप-10 में शामिल सिक्कों की सबसे ऊंची छलांग है। सोलाना 160.49 डॉलर की कीमत पर कारोबार कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+