बिटकॉइन और ईथर में गिरावट, सोलाना ने ली जबर्दस्त उछाल, जानिए क्रिप्टो मार्केट का हाल

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप में पिछले 24 घंटे में 0.63 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और गुरुवार को यह 2.63 ट्रिलियन डॉलर पर बना हुआ है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन बाजार में 57,157 डॉलर पर कारोबार कर रही है। पिछले दिन के मुकाबले बाजार में इसका प्रभुत्व 0.23 प्रतिशत बढ़कर 41.09 प्रतिशत पहुंच गया है।

Bitcoin

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टोकरेंसी का कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम 122 अरब डॉलर पहुंच गया है जो कि पिछले दिन के मुकाबले 5.99 प्रतिशत की कमी दिखा रहा है।

बिटकॉइन और ईथर में गिरावट
बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो टॉप स्थान पर काबिज बिटकॉइन 0.13 प्रतिशत नीचे गिरी है जबकि दूसरे नंबर का डिजिटल टोकन ईथर 2.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4607 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

बिनांस कॉइन में भी 0.88 प्रतिशत की गिरावट आई और यह वर्जुअल करेंसी 625 डॉलर पर पहुंच गई थी। कार्डानो 1.36 प्रतिशत की गिरावट के चलते 1.55 डॉलर पर थी। वहीं सोलाना ने 9.17 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल देखी है और यह 231 डॉलर पर पहुंच गई।

मीम कॉइन शीबा इनू करीब 11 प्रतिशत नीचे आई है जबकि डोजकॉइन में 3.45 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

क्रिप्टो का भविष्य
भारत में क्रिप्टोकरेंसी के भविष्य पर अनिश्चितता के बीच इंफोसिस के अध्यक्ष नंदन नीलेकणी ने देश में बेहतर वित्तीय समावेश लाने में क्रिप्टो परिसंपत्तियों की क्षमता के बारे में बात की है।

नीलकेणी ने कहा "क्रिप्टोकरेंसी की संपत्ति के रूप में एक भूमिका है लेकिन उन्हें स्पष्ट रूप से सभी कानूनों का पालन करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि यह वित्तीय बाजार में युवा लोगों के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का पिछला दरवाजा न बने।

बता दें कि भारत सरकार क्रिप्टोकरेंसी विज्ञापनों के संदर्भ में मौजूदा नियामक ढांचे का अध्ययन कर रही है कि उन्हें कैसे नियामक दायरे में रहा जाए। भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) ने 1 दिसंबर को घोषणा की कि वह संबंधित दिशानिर्देशों को ताज़ा करने के लिए सरकार के साथ चर्चा कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+