Bitcoin में बढ़त के साथ ही क्रिप्टो बाजार ने पकड़ी तेजी, डोजकॉइन निकली सबसे आगे

नई दिल्ली, 18 जुलाई। नर्वस ग्रीन के साथ प्रमुख क्रिप्टो बाजार मामूली रूप से 1.31 ट्रिलियन मार्केट कैप पर पहुंच गया जो कि रविवार सुबह 10 बजे तक 3% ज्यादा रहा। हालांकि कुल बाजार में गिरावट जारी रही और यह आज 10.9 प्रतिशत नीचे रहा जो क्रिप्टो मार्केट में निवेशकों के आत्मविश्वास की कमी को दर्शाता है। प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों ने इस दौरान अपने वॉल्यूम में गिरावट दर्ज की है। पिछले 24 घंटे में दूसरे डिजिटल कॉइन में तेज बढ़त के चलते बाजार में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्रभुत्व कम होकर 45.9 प्रतिशत हो गया है।

Bitcoin

बिटकॉइन ने पिछले दिन की तुलना में 2.57 प्रतिशत की बढ़त देखी है और यह 32,000 डॉलर के ऊपर पहुंच गई है। रविवार को बिटकॉइन 32,175 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। सप्ताह में 34,000 डॉलर के आस-पास मजबूत शुरुआत करने के बाद बिटकॉइन की कीमतों में पिछले 7 दिनों में 4.45 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

एथेरियम ने भी देखी बढ़त
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ने आखिरकार गिरावट का सिलसिला तोड़ा और यह 5.46 प्रतिशत की महत्वपूर्ण बढ़त के साथ 1980 डॉलर की कीमत पर पहुंच गई। एथेरियम 1850 डॉलर के समर्थन स्तर से ऊपर निकल गई है और आने वाले सप्ताह में इसे गति प्रदान करने के लिए इसे 1800 डॉलर से ऊपर बनाए रखने की आवश्यकता है।

डोजकॉइन में सबसे ज्यादा तेजी
पिछले दिन लाल रंग में कारोबार करने के बाद रविवार का दिन दूसरी क्रिप्टोकरेंसी के लिए सकारात्मक रहा। एक दिन पहले 6.77 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करने वाली एलन मस्क की पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी डोजकॉइन ने बंपर उछाल भरी है। 12.88 प्रतिशत की भारी बढ़त के साथ यह 0.1923 पर कारोबार कर रही थी। वहीं दूसरी क्रिप्टोकरेंसी पोलकॉडॉट, यूनिस्वैप, पॉलीगॉन और कारडानो ने 3 से 7 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की।

रविवार को 12.88 प्रतिशत के साथ डोजकॉइन सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाली क्रिप्टोकरेंसी रही। इसके बाद सूहीस्वैप रही जिसने 10.3 प्रतिशत की बढ़त देखी। वहीं 9.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ एनईएम सबसे ज्यादा नीचे आने वाली डिजिटल करेंसी रही इसके बाद रेवेन का नंबर रहा जिसने 7.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+