लाल रंग में क्रिप्टो बाजार, बिटकॉइन 38,000 डॉलर से पहुंची नीचे
नई दिल्ली, 7 मार्च। बिटकॉइन और ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार लाल रंग में कारोबार कर रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 38,000 डॉलर के नीचे कारोबार कर रही है। रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ती जंग का असर भी क्रिप्टो बाजार पर पड़ रहा है। सोमवार को ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप 3.96 प्रतिशत नीचे गिरकर 1.70 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है।

बिटकॉइन ने पिछले सप्ताह गिरावट शुरू की थी और यह 38 हजार डॉलर के नीचे आ गई है। सोमवार को बिटकॉइन 37,901 डॉलर की कीमत पर आ गई थी। बीते 24 घंटे में बिटकॉइन 2.72 प्रतिशत नीचे गिरी है।
मार्केट कैप के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर भी लाल रंग में कारोबार कर रही थी। ईथर बीते 24 घंटे में 3.87 प्रतिशत नीचे आई है और यह 2528 डॉलर की कीमत पर पहुंच गई थी।
बिटकॉइन और ईथर के अतिरिक्त अन्य क्रिप्टोकरेंसी भी नीचे आई हैं। एक्सआरपी 2 प्रतिशत, टेरा 6 प्रतिशत नीचे और सोलाना 5 प्रतिशत नीचे गिर गई है। एवलांचे 5 प्रतिशत नीचे खिसकी है तो कार्डानो 4 प्रतिशत जबकि पोलकाडॉट में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
मीमकॉइन की बात करें तो डोजकॉइन 3 प्रतिशत गिरी है और शीबा इनू 3 प्रतिशत नीचे खिसक आई है।












Click it and Unblock the Notifications