Crytocurrency: बिटक्वाइन समेत इन क्रिप्टोकरेंसी को आज जबरदस्त फायदा, जानें आज का रेट
Crytocurrency: बिटक्वाइन समेत इन क्रिप्टोकरेंसी को आज जबरदस्त फायदा, जानें आज का रेट
नई दिल्ली, 16 जनवरी। कम समय में तेजी से अधिक रिटर्न पाने के लिए लोग क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में तेजी से आने वाले उछाल के कारण ये डिजिटल क्वाइन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अगर कीमत की बात करें तो क्रिप्टोकरेंसी की कीमत जितनी तेजी से ऊपर चढ़ती हैं उतनी ही तेजी से नीचे भी उतर जाती है।

बिटक्वाइन के अलावा एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 3,320.06 डॉलर पर पहुंच गया। एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी की मार्केट कैप 390.63 बिलियन डॉलर है। वहीं रिटर्न की बात करें तो एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी ने 9.91 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 0.778744 डॉलर पर रहा है। एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी की मार्केट कैप 77.86 बिलियन डॉलर है। वहीं साल 2022 में एक्सआरपी क्रिप्टो करेंसी ने 5.86 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
कार्डानो क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में आज 5.57 फीसदी की तेजी आई और ये 1.34 डॉलर पर पहुंच गया। इसका मार्केट कैप 44.20 बिलियन डॉलर है। वहीं साल 2022 से अब तक कार्डानो क्रिप्टो करेंसी ने 3.23 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं डॉगकॉइन क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 5.32 फीसदी की तेजी आई और ये 0.180362 डॉलर पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications