Bitcoin छोड़िए, मार्केट कैप में वीजा और जेपी मॉर्गन को टक्कर दे रही ईथर
नई दिल्ली, 7 मई। बिटकॉइन की सबसे बड़ी वैकल्पिक क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ने वैश्विक वित्तीय संस्थानों के शीर्ष 5 नामों में अपनी जगह बनाई है। 403 बिलियन डॉलर की मार्केट कैप के साथ बिटकॉइन (1 ट्रिलियन) के बाद दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम को वित्तीय सेवा देने वाले दुनिया के बड़े संस्थान वीजा (504.75 अरब डॉलर) और जेपी मॉर्गन चेस (478.49 अरब डॉलर) के मार्केट कैप के ठीक बाद रखा गया है।

एथेरियम ने तेजी से भरी उड़ान
एथेरियम ब्लॉकचेन के डिजिटल टोकने ने पिछले 12 महीनों में रॉकेट की तेजी से उड़ान भरी है और यह 16 गुना बढ़ गई है। 7 मई 2020 को 206 डॉलर के मुकाबले 6 मई 2021 को यह डिजिटल टोकन 3465 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। कॉइनमेरिटकैप के आंकड़ों के मुताबिक एथेरियम की मार्केट कैप 17 गुना ज्यादा हो गई है। हालांकि क्रिप्टो की तुलना वीजा और जेपी मॉर्गन जैसे भौतिक उद्यमों से नहीं की जा सकती है। एक तरफ क्रिप्टो सॉफ्टवेयर प्रणाली है जबकि दूसरे एक लाभ वाले व्यवसाय हैं।
कंपनीमार्केट कैप के डेटा के मुताबिक सैद्धांतिक रूप से एथेरियम बाजार की 25वीं सबसे बड़ी संपत्ति है।
ईथर में उछाल की वजह
एथेरियम में हुई इस बेतहाशा वृद्धि के पीछे विश्लेषक तीन प्रमुख कारण पाते हैं। सबसे पहला, वैश्विक वित्तीय जगत में एथेरियम की उपयोगिता तेजी से बढ़ी है। अब एथेरियम आधारित परियोजनाओं में 77 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश हुआ है और यह संख्या तेजी से बढ़ रही है।
अन्य दो कारणों से भी ईथर के बाजार में तेजी आई है क्योंकि क्रिप्टो संस्थागत निवेशकों के लिए $ 14.4 बिलियन से अधिक का क्रिप्टो बैंक है। क्रिप्टो मार्केट का अधिकांश हिस्सा बिटकॉइन में चला गया है और निवेशक क्रिप्टोकरेंसी में विविधता लाना चाह रहे हैं। यह एथेरियम और अन्य सिक्कों में मजबूत मांग की वजह बना है, जो मूल्य को बढ़ाने और स्थिर करने में मदद कर रही है। साथ ही पिछले कुछ हफ्तों में स्टैंडर्ड एंड पूअर, ग्रेस्केल और अन्य संस्थागत निवेशकों की निवेश की घोषणा ईथर में उछाल की वजह बनी है।












Click it and Unblock the Notifications