Crypto Market Crash: क्रिप्टो मार्केट क्रैश! बिटकॉइन समेत बड़ी करेंसी गिरी, 24 घंटे में 11 लाख करोड़ डूबे
Crypto Market Crash: क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) बाजार में मंगलवार, 16 दिसंबर को जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिली। बिटकॉइन से लेकर इथेरियम, रिपल और अन्य प्रमुख डिजिटल करेंसी में तेज गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में जहां अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी 4 फीसदी से ज्यादा टूट गईं, वहीं ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप भी बुरी तरह लुढ़क गया।
आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे क्रिप्टोकरेंसी का कुल वैश्विक बाजार पूंजीकरण (Global Market Cap) 3.05 ट्रिलियन डॉलर था, जो मंगलवार सुबह घटकर 2.93 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया। यानी महज 24 घंटे में करीब 0.12 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 11 लाख करोड़ रुपये) की वैल्यू मार्केट से साफ हो गई। यह पिछले दो हफ्तों में आई सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।

बिटकॉइन की कीमत 86 हजार डॉलर से नीचे
क्रिप्टो मार्केट की सबसे बड़ी करेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) भी इस गिरावट से अछूती नहीं रही। पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन की कीमत करीब 4.47 फीसदी गिरकर 85,700 डॉलर के आसपास पहुंच गई। वहीं पिछले 7 दिनों में इसमें 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
गौरतलब है कि अक्टूबर महीने में बिटकॉइन ने रिकॉर्ड तेजी दिखाते हुए करीब 1.25 लाख डॉलर का स्तर छू लिया था। ऐसे में वहां से अब तक बिटकॉइन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।
इथेरियम, रिपल समेत दूसरी क्रिप्टो में भी हाहाकार
बिटकॉइन के साथ-साथ अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में भी तेज गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में इथेरियम (Ethereum) की कीमत 4 फीसदी से ज्यादा टूटकर 3,000 डॉलर के नीचे आ गई। वहीं रिपल (XRP) में भी भारी बिकवाली देखने को मिली और इसकी कीमत 6 फीसदी से ज्यादा गिरकर 2 डॉलर से नीचे पहुंच गई।
इसके अलावा हाइपरलिक्विड (Hyperliquid) क्रिप्टो में 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई और यह करीब 1.50 डॉलर पर आ गया। पाई नेटवर्क (Pi Network) में भी करीब 5 फीसदी की कमजोरी देखी गई।
निवेशकों में डर का माहौल
क्रिप्टो मार्केट में आई इस तेज गिरावट का असर निवेशकों के सेंटिमेंट पर भी पड़ा है। क्रिप्टो का फियर एंड ग्रीड इंडेक्स (Fear and Greed Index) गिरकर 21 पर पहुंच गया है। यह इंडेक्स 0 से 100 के बीच होता है और जितना कम इसका स्तर होता है, बाजार में डर का माहौल उतना ही ज्यादा माना जाता है। 21 का स्तर यह दिखाता है कि निवेशकों में फिलहाल भारी डर बना हुआ है।
क्यों आई क्रिप्टो बाजार में इतनी बड़ी गिरावट?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आई इस गिरावट के पीछे कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ब्याज दर कटौती को लेकर बनी अनिश्चितता बताई जा रही है। ब्याज दरों से जुड़े संकेत अक्सर जोखिम भरे एसेट्स जैसे क्रिप्टो पर सीधा असर डालते हैं। इसके अलावा बाजार में मुनाफावसूली और बढ़ते लिक्विडेशन ने भी कीमतों को नीचे खींचा है।
कई जानकारों का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों को लेकर भी बाजार में असमंजस है, जिसका असर क्रिप्टो मार्केट पर देखने को मिल रहा है। फिलहाल क्रिप्टो बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। निवेशक सतर्क रुख अपनाए हुए हैं और आगे फेड रिजर्व के फैसलों पर बाजार की नजर टिकी हुई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि निकट भविष्य में क्रिप्टोकरेंसी में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications