Credit Card Rules: एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, क्या होगा नया? जानिए
Credit Card Rules: भारत के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड के नियमों में अहम बदलाव करने की घोषणा की है। इसके साथ ही बैंक ने कुछ नए लेनदेन शुल्क लागू करने के साथ ही कुछ मौजूदा शुल्क में भी वृद्धि का ऐलान किया है। बैंक की ओर से किए नए बदलाव 1 अगस्त से प्रभावी हो जाएंगे।
एचडीएफसी बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड की शर्तों को संशोधित किया है। क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक द्वारा घोषित प्रमुख बदलावों के तहत अब CRED, PayTM, Cheq, MobiKwik, Freecharge और अन्य जैसे तृतीय-पक्ष भुगतान ऐप्स के माध्यम से एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर 1 प्रतिशत चार्ज का भुगतान करना होगा।

ये होंगे अहम बदलाव-
- थर्ड पार्टी भुगतान ऐप्स का उपयोग करने पर 1 प्रतिशत चार्ज देना होगा। यानी एचडीएफसी बैंक खाता धारक अगर CRED, PayTM, Cheq, MobiKwik, Freecharge और अन्य जैसे तृतीय-पक्ष भुगतान ऐप्स के माध्यम से एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करता है तो उसे 1 प्रतिशत चार्ज देना है। चार्ज की राशि की अधिकतम लिमिट प्रति लेनदेन ₹3,000 तक हो सकती है।
- शैक्षिक लेनदेन करने के लिए थर्ड पार्टी भुगतान ऐप्स का उपयोग करने पर 1% शुल्क देना होगा। जबकि कॉलेज या स्कूल की वेबसाइटों या उनकी पीओएस मशीनों के माध्यम से एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके लेनदेन करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।
- 50 हजार के अधिक के भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर 1 प्रतिशत का चार्ज देना होगा। इसे अधिकतम ₹3,000 तक सीमित कर दिया गया है। जबकि बिजनेस कार्ड के लिए ₹75,000 से अधिक के भुगतान पर चार्ज देना होगा।
- बीमा लेनदेन अगर थर्ड पार्टी एप के जरिए किया जता है तो उस पर शुल्क लागू नहीं होगा।
- एडीएफसी क्रेडिट कार्ड से अगर ईंधन लिए 15,000 रुपये से अधिक का लेनदेन किया जाता है, तो 1% शुल्क लगेगा।
- स्टेटमेंट क्रेडिट के लिए अपने रिवॉर्ड पॉइंट भुनाने वाले क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं से अब ₹50 का शुल्क लिया जाएगा। यह इनफिनिया, इनफिनिया (मेटल एडिशन), डायनर्स ब्लैक, डायनर्स ब्लैक (मेटल एडिशन), बिज़ब्लैक मेटल, स्विगी एचडीएफसी बैंक और फ्लिपकार्ट होलसेल के लिए लागू नहीं है।
- अगले महीने से बैंक 6E रिवार्ड्स XL-इंडिगो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर वार्षिक/नवीकरण शुल्क के रूप में ₹3,000 + जीएसटी होगा चार्ज करेगा। जबकि 6E रिवार्ड्स-इंडिगो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए ₹1500 + जीएसटी शुल्क के रूप में लिया जाएगा।
- ईज़ी-ईएमआई विकल्प चुनने पर ईएमआई प्रोसेसिंग शुल्क ₹299 तक लगेगा।
- एचडीएफसी बैंक की विलंबित भुगतान शुल्क संरचना के लिए संशोधित शुल्क बकाया राशि के आधार पर ₹100 से ₹1,300 के बीच होगा।
- अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन करने पर 3.5% मार्कअप शुल्क लागू होगा। यह इनफिनिया, इनफिनिया (मेटल एडिशन), डायनर्स ब्लैक, डायनर्स ब्लैक (मेटल एडिशन), बिज ब्लैक मेटल कार्ड, रेगलिया गोल्ड, बिज़पावर, टाटा न्यू इनफिनिटी एचडीएफसी बैंक के लिए 2% और 6ई रिवार्ड्स इंडिगो एक्सएल के लिए 2.5% होगा।
- रिवॉल्विंग क्रेडिट सुविधा का लाभ उठाने और फिर मासिक बिलिंग विवरण में देखी गई कुल राशि से कम राशि का भुगतान करने पर, लेनदेन की तारीख से शेष राशि का पूरा भुगतान होने तक प्रति माह 3.75% का वित्त शुल्क लगेगा।
- इनफिनिया, इनफिनिया (मेटल एडिशन), डाइनर्स ब्लैक, डाइनर्स ब्लैक (मेटल एडिशन), बिज़ब्लैक मेटल के लिए फाइनेंस चार्ज 1.99% (प्रति माह) रहेगा।
- इसके अलावा एचडीएफसी बैंक ने Tata Neu Infinity और Tata Neu Plus क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव किया है। अब Tata Neu UPI ID का उपयोग करके पात्र UPI लेनदेन पर 1.5% NeuCoins मिलेंगे। जबकि अन्य यूजर्स को UPI आईडी के माध्यम से लेनदेन पर 0.50% NeuCoins दिए जाएंगे।
More From
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications