देश में खुदरा महंगाई दर बढ़ी, जुलाई में 6.93 फीसदी पर पहुंची

नई दिल्ली। गुरुवार को सांख्यिकी मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2020 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर 6.93 पर रही है। जून में ये 6.23 फीसदी पर थी। जुलाई में खुदरा खाद्य महंगाई दर 9.62 फीसदी पर रही है जो जून में 7.72 फीसदी रही थी। सरकार की ओर से जारी आंकड़े से साफ है कि खाद्य वस्तुओं की कीमतों में इजाफा हुआ है।

CPI Retail Inflation Rate Govt data shows retail inflation rose to 6.93 precent in July

यह लगातार दूसरा महीना है जब महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक के लक्ष्य से अधिक रही है। जुलाई महीने के लिए खुदरा महंगाई दर का आंकड़े भी भारतीय रिजर्व बैंक के अनुमान से ज्यादा है। सरकार ने रिजर्व बैंक को मुद्रास्फीति को 2-6 फीसद के बीच सीमित रखने का लक्ष्य दिया है। खाद्य वस्तुओं लगातार महंगाई हो रही हैं। सब्जियों की महंगाई दर की बात करें तो जून की तुलना में यह 1.86 फीसदी बढ़कर 11.29 फीसदी पर पहुंच गई है। मांस और मछली की महंगाई दर बढ़कर 18.81 फीसदी पहुंच गई है, जून में यह 16.22 फीसदी पर था। वहीं दालों की महंगाई दर जुलाई के लिए 15.92 फीसदी रही है।

इस साल के शुरुआत महीनों में खुदरा महंगाई दर 7.59 फीसदी पर पहुंच गई थी। जिससे पिछले 6 साल का रिकॉर्ड टूट गया था। इसके बाद लॉकडाउन का हवाला देते हुए सरकार ने अप्रैल और मई के आंकड़े जारी ही नहीं किए थे। इसके बाद जून और जुलाई की महंगाई दर के आंकड़े सामने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+