कोरोना का असर: मूडीज ने भारत के GDP ग्रोथ के अनुमान को घटाकर 5.3 फीसदी किया

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भारी असर पड़ता दिखाई दे रहा है। इसके असर के कारण क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने साल 2020 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को घटाकर 5.3 फीसदी कर दिया है। मूडीज ने कहा है कि आने वाले दिनों में कोरोना वायरस का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई देगा क्योंकि इसके संक्रमण के कारण औद्योगिक गतिविधियों में रुकावट की स्थिति पैदा हो गई है।

Recommended Video

      Coronavirus effect: Moody's ने और घटाया साल 2020 के लिए India का GDP growth अनुमान | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus: moodys cuts indias gdp growth estimate for year 2020

      मूडीज ने फरवरी के अपने पिछले अनुमान के मुकाबले 10 बेसिक पॉइंट्स की कटौती की है। मंगलवार को रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण घरेलू उपभोग में कमी देखने को मिल सकती है, इसके अलावा एक्सपोर्ट में भी कमी आ सकती है। इस कारण भारत की अर्थव्यवस्था की ग्रोथ में कमी की आशंका है। मूडीज ने अपने अनुमान में कहा है कि इस वायरस का असर जितना लंबा रहेगा, अर्थव्यवस्था के लिहाज से उतने ही संकट का सामना करना पड़ सकता है।

      एजेंसी ने कहा कि एक देश से दूसरे देश में होने वाले व्यापार पर असर पड़ रहा है और इसमें कमी आ रही है। वहीं, मूडीज ने साल 2021 में सुधार का भी अनुमान जताया है। रेटिंग एजेंसी के मुताबिक, साल 2021 के लिए 5.8 फीसदी की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान जताया है। एजेंसी ने कहा कि कई सरकारों और केंद्रीय बैंकों ने वित्तीय राहत पैकेज, नीतिगत दर में कटौती समेत राहत के उपाय किए हैं।

      इसके पहले फरवरी में क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार की गति बेहद सुस्त रहने की आशंका जताते हुए जीडीपी विकास दर अनुमान में कटौती की थी। एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष (2019-20) के लिए जीडीपी विकास दर अनुमान को 6.6% से घटाकर 5.4% और अगले वित्त वर्ष (2020-21) के विकास दर अनुमान को 6.7% से घटाकर 5.8% कर दिया था। बता दें कि दुनिया के 137 देशों में 1 लाख 70 हजार से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। जबकि दुनिया भर में इस वायरस के कारण 7000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+