वोडाफोन-आइडिया के बाद BSNL ने बदला अपना नाम, ये है वजह

नई दिल्ली। देश पर छाए कोरोना वायरस के संकट को लेकर हर कोई अपने-अपने स्तर पर इससे निपटने की और लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहा है। टेलीकॉम कंपनियां भी इसमें पीछे नहीं है। कोरोना से निपटने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है, जिसे बढ़ावा देने के लिए टेलिकॉम कंपनी बीएसएनअल और वोडाफोन-आइडिया ने अपने नेटवर्क ऑपरेटर का नाम बदल दिया।

 कोरोना का असर, बदल गया कॉलर ट्यून

कोरोना का असर, बदल गया कॉलर ट्यून

इससे पहले कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए टेलिकॉम कंपनियों ने अपने कॉलर ट्यून में बदसाव किया। वहीं ट्राई के निर्दश पर कई कंपनियों ने प्रीपेड प्लान की वैधता को बढ़ा दिया, ताकि लोगों को फोन रिचार्ज में असुविधा न हो। अब बीएसएनएल और वोडाफोन-आइडिया ने अपने नेटवर्क नाम में बदलाव कर लोगों को घरों में रहने की अपील की है।

 बदला नेटवर्क का नाम

बदला नेटवर्क का नाम

लोगों को इस खतरनाक वायरस से बचाने के लिए बीएसएनएल के अपने नेटवर्क ऑपरेटर नाम बदलकर BSNL Mobile की बजाय 'BSNL Stay at Home' दिख दिया तो वहीं वोडाफोन नेटवर्क ने अपने नेटवर्क का नाम बदलकर 'Vodafone-Be Safe' कर दिया। वहीं आइडिया ने अपने नेटवर्क का नाम बदलकर 'Idea-Be-Safe' कर दिया है।

बढ़ाई प्लान की वैधता

बढ़ाई प्लान की वैधता

लोगों को अपने प्लान के रिचार्ज में तकलीफ न हो इसे देखते हुए बीएसएनएल ने प्रीपेड प्लान्स को वैलिडिटी को 20 अप्रैल 2020 तक बढ़ा दिया है। वहीं यूजर्स को 10 रुपये का टॉक टाइम भी ऑफर किया है। यानी जीरों बैलेंस होने पर भी लोग अपने प्रियजनों से बात कर ससकते हैं। BSNL के अलावा एयरटेल और वोडाफोन ने प्रीपेड प्लान की वैधता को बढ़ा दिया है।

गुड न्यूज: IRCTC पर शुरू हुई टिकटों की बुकिंग, लॉकडाउन खत्म होते ही शुरू होगा सफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+