Commerce Ministry का नया रिकॉर्ड, 770 बिलियन डॉलर का निर्यात, पीयूष गोयल ने बताया ऐतिहासिक
Commerce Ministry ने औद्योगिक निर्यात के मामले में नया कीर्तिमान बनाया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा नया एक्सपोर्ट रिकॉर्ड बनाने के साथ देश तेज आर्थिक तरक्की कर रहा है। जानिए

Commerce Ministry ने नया कीर्तिमान बनाया है। औद्योगिक निर्यात के मोर्चे पर भारत ने अभूतपूर्व आंकड़े दर्ज कराए हैं। वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल 770 बिलियन अमेरिकी डॉलर (USD) का रिकॉर्ड निर्यात हुआ है।
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस उपलब्धि को ऐतिहासि करार दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का तेज आर्थिक विकास हो रहा है। पीएम की लीडरशिप का नतीजा है 770 बिलियन USD का नया एक्सपोर्ट रिकॉर्ड।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा, वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 13.84% की वृद्धि हुई। भारत का कुल निर्यात नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का अनुमान है। इस साल 770.18 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा।
सरकारी आंकड़े के अनुसार, व्यापारिक वस्तुओं के निर्यात में वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 6.03% की वृद्धि हुई। इसी के साथ ये आंकड़ा 447.46 बिलियन अमरीकी डालर का उच्चतम वार्षिक निर्यात रहा।
पिछले वर्ष (वित्त वर्ष 2021-22) के 422.00 बिलियन अमरीकी डालर के रिकॉर्ड निर्यात को पार करने के अलावा ये भी दिलचस्प है कि सर्विस सेक्टर एक्सपोर्ट के मामले में काफी अहम योगदान करता है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा, सर्विस एक्सपोर्ट समग्र निर्यात वृद्धि का नेतृत्व करता है। वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 26.79% की वृद्धि दर रही।
भारत का सर्विस सेक्टर कितना एक्सपोर्ट करेगा या नए आंकड़े क्या होंगे? इस संबंध में सरकार का अनुमान है कि इस साल 322.72 बिलियन अमेरीकी डालर का एक नया रिकॉर्ड वार्षिक मूल्य निर्धारित होने का अनुमान है।
Recommended Video


Click it and Unblock the Notifications
