China Bank के कर्ज में डूबे अनिल अंबानी, दिवालिया घोषित होगी इनकी कंपनी RComm!
अनिल अंबानी इन दिनों मुश्किलों से गुजर रहे हैं। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) के खिलाफ बैंकरप्सी का आवेदन किया गया है। बड़ी बात यह है कि यह आवेदन एक चीनी बैंक ने किया है।

नई दिल्ली। अनिल अंबानी इन दिनों मुश्किलों से गुजर रहे हैं। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) के खिलाफ बैंकरप्सी का आवेदन किया गया है। बड़ी बात यह है कि यह आवेदन एक चीनी बैंक ने किया है। बताया जा रहा है कि आरकॉम पर चाइना डेवलपमेंट बैंक (सीडीबी) का करीब 125 अरब रुपए का कर्ज है। सीबीडी की तरफ से यह आवेदन 24 नवंबर को दाखिल किया गया है। आपको बता दें कि 31 मार्च तक आरकॉम पर कुल 44,345 करोड़ रुपए का कर्ज है। अनिल अंबानी ने सीडीबी से यह लोन 2011 में लिया था, जिसके तहत उन्होंने 7 अरब डॉलर (450 अरब रुपए) का कर्ज लिया था।

दिवालिया घोषित करने की याचिका
चाइना डेवलपमेंट बैंक ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस को दिवालिया घोषित करने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल की मुंबई ब्रांच में इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के तहत याचिका दायर की है। हालांकि, आरकॉम ने कहा है कि इससे पहले उसे सीडीबी की तरफ से कोई नोटिस नहीं दिया गया।

ये कंपनियां भी दायर कर चुकी हैं याचिका
ऐसा नहीं है कि सीडीबी पहली कोई संस्था या कंपनी है, जिसने रिलायंस टेलिकम्युनिकेशंस के खिलाफ याचिका दायर की है। इससे पहले एरिक्शन इंडिया लिमिटेड, मणिपाल टेक लिमिटेड और टेक महिंद्रा लिमिटेड भी अनिल अंबानी की कंपनी आरकॉम के खिलाफ दिवालिया घोषित करने की याचिका दायर कर चुकी हैं।

भारतीय बैंक नहीं कर रहे थे ऐसा
रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ दिवालिया घोषित करने की याचिका डालकर चीन डेवलपमेंट बैंक ने वह काम कर दिया है, जिसे करने से भारतीय बैंक बचने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन अब सीडीबी ने यह अहम कदम उठा दिया है। आपको बता दें कि सीडीबी बैंकों के उस फोरम का एक सदस्य है, जो स्ट्रेटेजिक डेट रीस्ट्रक्चरिंग रूल्स के तहत आरकॉम के कर्ज को रीस्ट्रक्चर कर रहे थे। स्ट्रेटेजिक डेट रीस्ट्रक्चरिंग रूल्स के जरिए बैंक अपने लोन के एक हिस्से को इक्विटी में बदल कर मैनेजमेंट पर अपना कंट्रोल लेते हैं।
-
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
दुष्कर्म के आरोपी बाबा के चरण धोती दिखीं महिला आयोग अध्यक्ष, CM फडणवीस ने तुरंत मांगा इस्तीफा, छिनी कुर्सी -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज क्या खुला, क्या बंद? ईद पर बैंक, स्कूल-बाजारों की लेटेस्ट अपडेट












Click it and Unblock the Notifications