Silver Price: शादी के सीजन में चांदी कीमतों में मची हलचल, खरीददारी से पहले जान लें ताजा भाव
Silver Price: भारतीय सराफा बाजार में सोने के साथ-साथ अब चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारी करने वालों के चेहरे खिल उठे हैं। भारतीय सारफा बाजार में आज चांदी के दाम धड़ाम से नीचे गिरे हैं। आज भारत में चांदी की कीमत में ₹7,000 प्रति किलोग्राम की बड़ी कटौती देखी गई है, जिसके बाद अब 1 किलो चांदी का भाव ₹2,68,000 पर आ गया है।
खुदरा बाजार की बात करें तो चांदी आज ₹268 प्रति ग्राम पर बिक रही है, जिसमें कल के मुकाबले ₹7 की गिरावट आई है। औद्योगिक मांग में कमी और वैश्विक बाजार में हो रहे उतार-चढ़ाव का सीधा असर चांदी की कीमतों पर पड़ा है। अगर आप चांदी के सिक्के, पायल या बर्तन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो कीमतों में आई यह भारी कमी आपके बजट को बड़ी राहत दे सकती है।

पिछले 10 दिनों में चांदी का हाल
फरवरी महीने के पिछले 10 दिनों में चांदी की चाल किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रही है। 9 फरवरी को जहां कीमतें ₹3,00,000 के स्तर पर थीं, वहीं आज यह टूटकर ₹2,68,000 पर आ गई हैं।
| तारीख | 10 ग्राम (₹) | 100 ग्राम (₹) | 1 किलोग्राम (₹) | बदलाव (₹) | |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 15 फरवरी, 2026 | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 | 0 |
| 2 | 14 फरवरी, 2026 | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 | -5,000 |
| 3 | 13 फरवरी, 2026 | 2,800 | 28,000 | 2,80,000 | -15,000 |
| 4 | 12 फरवरी, 2026 | 2,950 | 29,500 | 2,95,000 | 5,000 |
| 5 | 11 फरवरी, 2026 | 2,900 | 29,000 | 2,90,000 | 0 |
| 6 | 10 फरवरी, 2026 | 2,900 | 29,000 | 2,90,000 | -10,000 |
| 7 | 09 फरवरी, 2026 | 3,000 | 30,000 | 3,00,000 | 15,000 |
| 8 | 08 फरवरी, 2026 | 2,850 | 28,500 | 2,85,000 | 0 |
| 9 | 07 फरवरी, 2026 | 2,850 | 28,500 | 2,85,000 | 10,000 |
| 10 | 06 फरवरी, 2026 | 2,750 | 27,500 | 2,75,000 | -25,000 |
Silver Rate: MCX पर चांदी का भाव
16 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे कमोडिटी बाजार में चांदी के वायदा दामों में तेज दबाव दिखाई दिया। Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर 1 किलोग्राम के लिए भाव ₹2,36,202 दर्ज किया गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले ₹8,158 यानी करीब 3.34 प्रतिशत की गिरावट है। दिन के कारोबार में चांदी ₹2,35,503 के निचले स्तर तक फिसली, जबकि ऊपरी स्तर ₹2,38,489 रहा।ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh Gold Rate Today: 15 फरवरी को सोना चढ़ा या लुढ़का? UP के 5 शहरों में क्या है ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications