बाजार में नहीं आ रहा है पैसा, एटीएम भी हैं खाली जानिए क्‍यों?

आपकी भी सैलरी अगर आज आई है और उसे निकालने जब एटीएम से रुपए निकालने गए तो क्‍या आप भी रुपए नहीं निकाल पाए।

नई दिल्‍ली। आपकी भी सैलरी अगर आज आई है और उसे निकालने जब एटीएम से रुपए निकालने गए तो क्‍या आप भी रुपए नहीं निकाल पाए। तो ज्‍यादा परेशान मत होइए क्‍योंकि आपकी तरह ही बहुत से लोग है जो बाजार में नगदी की कमी की वजह से पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं।

बाजार में नहीं आ रहा है पैसा, एटीएम भी हैं खाली जानिए क्‍यों?

एटीएम से नगद पैसा नहीं निकल पा रहा

एटीएम से नगद पैसा नहीं निकल पा रहा

ईटी की खबर के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से एटीएम से नगद पैसा नहीं निकल पा रहा है। देशभर में लोगों को इसका सामना करना पड़ रहा है क्योंकि बाजार में नगद करेंसी की आपूर्ति कम हो गई है। वैसे तो अभी 60 फीसदी एटीएम काम कर रहे हैं, पर उनमें पूरा कैश नहीं डाला जा रहा है। इसलिए एटीएम में नगद जल्द खत्म हो जाता है और फिर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

100 रुपए के नोट बहुत ज्‍यादा नहीं मिल पा रहे

100 रुपए के नोट बहुत ज्‍यादा नहीं मिल पा रहे

इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक नए साल से नगद करेंसी की आपूर्ति सुधरी थी, पर उसके बाद स्थिति और बेहतर नहीं हुई है। ईटी को देश की बड़ी एटीएम मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक के वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि हम एटीएम में 70 फीसदी कम नगद करेंसी डाल रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि 100 रुपए के नोटों की आपूर्ति को लेकर चिंता है। क्‍योंकि बाजार में अभी 100 रुपए के नोट बहुत ज्‍यादा नहीं मिल पा रहे है जिन्‍हें एटीएम में डाला जा सके।

तनख्‍वाह निकालने की वजह से अभी नगद की मांग बढ़ गई

तनख्‍वाह निकालने की वजह से अभी नगद की मांग बढ़ गई

विशेषज्ञों ने कहा कि वित्त वर्ष खत्म होने और लोगों की तनख्‍वाह निकालने की वजह से अभी नगद की मांग बढ़ गई है। कैश लॉजिस्टिक्स कंपनी के ए‍क वरिष्‍ठ अधिकारी ने हर साल इस वक्त नगद की आपूर्ति बढ़ती है जिससे लोगों की मांग पूरी की जा सके। इस साल भी पहले की तरह ही मांग है, पर बाजार में नगद आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ है। इससे देश के कई इलाकों में नगद करेंसी की कमी हो गई है।

मार्च महीने में सर्कुलेशन में 11.3 लाख करोड़ की करेंसी

मार्च महीने में सर्कुलेशन में 11.3 लाख करोड़ की करेंसी

ईटी के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि मार्च महीने में 35 फीसदी नगद आखिरी सप्‍ताह में आता है। पर इस साल वैसा नहीं हुआ। एक एटीएम में 30 लाख रुपए डाले जा सकते हैं पर उनकी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। मशीनों में 10 लाख रुपए से कम रकम डाली जा रही है इसलिए सामान्य की तुलना में उनकी नगद राशि जल्द खत्म होती जा रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आंकडों के मुताबिक मार्च महीने में सर्कुलेशन में 11.3 लाख करोड़ की करेंसी थी, जबकि पिछले साल इस समय 15.9 लाख करोड़ रुपए सिस्टम में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+