Campa Cola: 'कैंपा कोला' एड से सलमान खान ने मचाया था तूफान, फिर क्यों गायब हुआ ये मार्केट से?
Campa Cola Relaunched: एक वक्त था जब-जब बच्चे की जुबान पर'कैंपा कोला'का नाम हुआ करता था लेकिन अचानक ही ये बाजार से गायब हो गया था।

Salman Khan & Campa Cola : कोल्डड्रिंक की दुनिया में जबरदस्त धमाल मचाने और अचानक मार्केट से गायब होने के बाद एक बार फिर से भारत के प्रतिष्ठित पेय ब्रांड 'कैम्पा' बाजार में वापसी करने जा रहा है लेकिन इस बार उसका रंग-रूप और जायका तीनों ही काफी बदले-बदले से हैं, मतलब कहने का यह है कि भारतीयों को कैंपा अब नई बोतल और कलेवर से साथ मिलेगा। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी की मशहूर कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने इंडिया के प्रतिष्ठित लेकिन 50 साल पुराने ब्रांड 'कैम्पा' को Relaunched करने का ऐलान किया है, जिसके बाद अब हर किसी के मन में इससे जुड़ी कहानियां और किस्से ताजा हो गए हैं।

कोका-कोला का बजता था डंका
आपको बता दें कि 70 के दशक में में इंडिया में 'कोका-कोला' काफी लोकप्रिय शीतल पेय था और उस वक्त पार्टी और शादियों में ये स्टेटस सिंबल के रूप में प्रयोग होता था। दूसरे शब्दों में कहा जाए कि उस वक्त शीतल पेय के मार्केट में ये अकेला किंग था क्योंकि ये 'रेडी टू ड्रिंक' हुआ करता था लेकिन साल 1977 में भारत में जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद मार्केट की सारी गणित बदल गई क्योंकि तत्कालीन सरकार में उद्योग मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस ने देश में FERA संशोधन को लागू कर दिया था।

'कैंपा कोला' मिला लोगों को विकल्प
जिसके तहत हर विदेशी कंपनी को अपनी चीजों की रेसिपी डिटेल्स शेयर करनी होती थी लेकिन 'कोका-कोला' इसके लिए राजी नहीं हुआ और उसका बिजनेस भारत में बंद हो गया और उसके जाते ही यहां एंट्री हुई देसी शीतल पेय 'कैंपा कोला' की, जिसने लोगों को खुद को 'कोका-कोला' का विकल्प दिया। शुरुआत में तो लोगों को ये विकल्प खासा पंसद आया और मार्केट में कोई दूसरी बड़ी कंपनी मुकाबले में ना होने से इसने बिजनेस की दुनिया में काफी नाम कमाया। आपको जानकर हैरत होगी कि इस ब्रांड के एड उस वक्त काफी हिट हुआ करते थे।

सलमान खान को मिला पहला एड ब्रेक
आपको बता दें कि बॉलीवुड के 'दबंग' यानी कि सलमान खान को पहला एड ब्रेक 'कैंपा कोला' ने ही दिया था। उस वक्त इसकी टैग लाइन थी - 'द ग्रेट इंडियन टेस्ट'। जिसमें सलमान खान के साथ आयशा दत्त, वैनेसा वाज ने काम किया था। वो विज्ञापन काफी हिट भी था लेकिन नंबे के दशक में एक बार फिर से उदारीकरण की नीति के तहत काफी प्रयोग किए गए, जिसने इंडियन मार्केट की दशा ही बदल दी।
बाजार से गायब हो गया 'कैंपा कोला'
तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह के सुझाव के बाद इंडिया की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए विदेशी कंपनियों को बिजनेस के लिए कई तरह की छूट दी गई, जिसके तहत जो 'कोका-कोला' भारत से गायब हो चुका था, उसकी वापसी इंडिया में हुई।

फैंसी ब्रांड का दबदबा
केवल 'कोका-कोला' ही नहीं बल्कि 'पेप्सिको' और अन्य फैंसी ब्रांड के शीतल पेय मार्केट में वापस आ गए जिन्होंने देश की नामचीन हस्तियों को अपने विज्ञापन के लिए चुना और देखते ही देखते ये ब्रांड भारत और भारतीयों के दिल-दिमाग पर छा गए और 'कैंपा' का बिजनेस काफी डाउन हो गया और ये मार्केट से गायब ही हो गया।

रिलांयस ने किया है Relaunched
लेकिन सालों बाद एक बार फिर से इस ब्रांड को नए अंदाज में लोगों को सामने लाने की कोशिश रिलांयस ने की है, देखते हैं कि इस बार ये ब्रांड इंडिया का टेस्ट बन पाता है या नहीं, वैसे इसमें कोई शक नहीं कि इसकी वापसी ने कोल्ड ड्रिंक लवर्स को उत्साहित जरूर कर दिया है। मालूम हो कि अभी फिलहाल ये तीन फ्लेवर में (कोला, लेमन और ऑरेन्ज) में लॉन्च किया गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications