अब WhatsApp से खरीद सकेंगे राशन का सामान, JioMart लेकर आया बड़ा प्लान
नई दिल्ली, 30 नवंबर: अब WhatsApp के जरिए लोग किराने का सामान ऑर्डर कर सकेंगे। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी जियो मार्ट (JioMart) बड़ा प्लान लेकर आई है, जिसके तहत अब लोग राशन का सामान जियो मार्ट के लिए व्हाट्सऐप के जरिए ऑर्डर कर सकते हैं। माना जा रहा है कि कंपनी के इस कदम से अमेजन और फ्लिपकार्ट के वर्चस्व को बड़ी चुनौती मिलेगी।

अब मैसेज भेजने के अलावा व्हाट्सएप से खरीददारी भी करना आसान हो गया है। JioMart ऐप से किराने का सामान ऑर्डर करने के लिए अब यूजर व्हाट्सएप का यूज कर सकते हैं। 90 सेकंड के ट्यूटोरियल और कैटलॉग के साथ व्हाट्सएप शॉपिंग के लिए इनवाइट करने वाले JioMart यूजर्स के मुताबिक डिलीवरी मुफ्त है और कोई न्यूनतम ऑर्डर मूल्य नहीं है। फल, सब्जियां, टूथपेस्ट, पनीर के साथ-साथ राशन से जुड़ा सामान ऑर्डर किया जा सकता है।
ऑर्डर कैसे करें
जियो मार्ट ऐप में जाने के बाद आपको WhatsApp पर टैप करना है और चैट पर क्लिक करना है। वहां आपको ग्रॉसरी की पूरी लिस्ट मिल जाएगी। आप केवल व्हाट्सएप पर ऑर्डर लिस्ट कर पाएंगे। इसके बाद भुगतान ऑनलाइन या कैश ऑन डिलीवरी के जरिए किया जा सकता है।
जियोमार्ट को होगा फायदा
फेसबुक इंक जिसे अब मेटा प्लेटफॉर्म इंक के नाम से जाना जाता है। उसने रिलायंस द्वारा अपनी Jio Platforms यूनिट में लगभग 6 बिलियन डॉलर का निवेश करने के 19 महीने बाद इस सिस्टम को लॉन्च किया गया था। इस पार्टनरशिप से Jio को काफी फायदा होगा, क्योंकि ऐसा करने से JioMart की बिक्री बढ़ेगी। देश में व्हाट्सएप के करीब 53 मिलियन यूजर्स हैं और जियो के 425 मिलियन यूजर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications