Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इन 4 जगहों से सिर्फ 1 रुपए में खरीदें सोना, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली। सोना खरीदना भारतीयों के लिए शुभ का प्रतीक होता है, लेकिन सोने की बढ़ती कीमत की वजह से लोग सोना खरीदने से हिचकिचाने लगे हैं। सोने की बढ़ती कीमत को देखते हुए ऑनलाइन मोबाइल वॉलेट कंपनियों ने लोगों को बेहतरीन मौका दिया है, जहां आप घर बैठे सोने की खरीददारी कर सकते हैं। आपको न कहीं जाने की जरूरत और न ही बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत है।

 1 रुपए में खरीदे सोना

1 रुपए में खरीदे सोना

आपके पास डिजिटल फॉर्म में सोना खरीदने की सुविधा मिल गई है। आप अपने स्मार्टफोन से ही शुद्ध सोना खरीद सकते हैं। ये सोना शुद्ध होने के साथ- साथ आपके लिए फिजिकल गोल्ड से ज्यादा सुरक्षित भी है, क्योंकि इसे आपको घर की अलमारी या बैंक के लॉकर में बंद करके रखने की जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं यहां से सोना खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। आप जितनी कीमत का चाहें उतना सोना खरीद सकते हैं। फिर चाहे तो आप मात्र 1 रुपए का सोना खरीद सकते हैं।

 कहां से खरीदे मात्र 1 रुपए में सोना

कहां से खरीदे मात्र 1 रुपए में सोना

आप घर बैठे सोना खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में बस ऐप डाउनलोड करने की जरूरत है। इन ऐप्स की मदद से आप घर बैठे 24 कैरेट प्योर गोल्ड खरीद सकते हैं। आप गूगल पे(Google Pay), पेटीएम(Paytm) फोन पे(Phone Pe) और मोबिविक्स(Mobiwik) ऐप की मदद से घर बैठे गोल्ड खरीद सकते है। आप गूगल पे ऐप के बिजनेसेस सेक्शन में गोल्ड वॉल्ट पर जाकर सोने की खरीद कर सकते हैं। आप गोल्ड खरीदने के दौरान पैसे का ट्रांजेक्शन गूगल पे से किए जाने वाले नॉर्मल ट्रांजेक्शन की तरह कर सकते हैं। आप सोना खरीदने के साथ- साथ यहां ये सोना बेच भी सकते हैं।

 पेटीएम दे रहा है ऑफर

पेटीएम दे रहा है ऑफर

आप पेटीएम से भी सोना खरीद सकते हैं। आप डिजिटल की खरीद ने के साथ- साथ बेच भी सक ते हैं और चाहें तो इसकी फिजिकल फॉर्म यानी असली सोने में डिलीवरी भी करा सकते हैं। वहीं फोन पे से भी आप डिजिटल गोल्ड की फिजिकल फॉर्म में डिलीवरी पा सकते हैं वहीं मोबिक्विक ऐप भी आपको डिजिटल गोल्ड खरीदने बेचने के साथ-साथ फिजिकल गोल्ड की डिलिवरी का ऑप्शन भी देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+