Business Ideas: नए साल में कम पैसे में शुरू करें ये 8 जबरदस्त बिजनेस
Small business ideas, अगर आप बेरोजगार हैं और अपना खुद का बिजनेस करना चाहते हैं और आप इस बात से कन्फ्यूज हैं कि, किसी सेक्टर में और कौन सा बिजनेस शुरू किया जाए। जिसमें पूंजी कम लगे और आसानी से बिजनेस शुरू हो जाए।
यहां हम आपके लिए 8 छोटे बिजनेस आइडिया लेकर आये है। आप जानेंगे की कैसे आप भी कम निवेश में छोटे बिजनेस की शुरुआत कर सकते है। छोटे व्यवसाय में प्रॉफिट प्राप्त कर महीने में लाखों कमाई कर सकते है।

ट्यूटर:
अगर आपके पास बिजनेस में लगाने के लिए ज्यादा पैसे नहीं है तो निराश होने की जरूरत नहीं हैं। आपकी एजुकेशन ऐसे में आपके काम आती है। जिसके दम पर आप बहुत कम पैसे में बिजनेस शुरू कर सकते हैं। यह छोटा व्यवसास ट्यूशन पढ़ाना। ! अगर आपको किसी विषय का बहुत अच्छा ज्ञान है, तो आप उस ज्ञान को बांट कर पैसे कमा सकते हैं। ट्यूशन पढ़ाने का काम आप अपने घर पर शुरू कर सकते हैं। आप चाहे तो होम ट्यूशन भी दे सकते हैं। इस काम को शुरू करने के लिए आपको अपने और पड़ोस के लोगों को इस बारे में बताना होगा कि आप ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर रहे हैं। इससे आपके पास ट्यूशन पढ़ने वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि होगी। धीरे-धीरे बच्चों की संख्या बढ़ने लगेगी। जब बच्चों की संख्या ज्यादा हो जाए तब आप कोचिंग सेंटर खोलकर और आगे बढ़ा सकते हैं।
अचार-पापड़ और फलों का जैम बनाना:
अचार-पापड़ बनाना सबसे अच्छे स्मॉल बिजनेस माने जाते हैं। जिसमें महिलाएं पहले से ही शामिल रही हैं। आप इस बिजनेस को अपनी सुविधा के अनुसार पार्ट-टाइम या फुल-टाइम शुरू करें। इसके कई छोटे कोर्स होते हैं, आप उन्हें करके, कम पूंजी में ये बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही इन्हें आप अपने कस्बे या शहर में बेंच सकते हैं। यही नहीं आप इन्हें ऑनलाइन भी सेल कर सकते हैं। ऐसे स्मॉल बिजनेस को सरकार की ओर से भी सहायता मिलती है। जिसकी मदद से आपकी पूंजी की दिक्कत भी खत्म हो जाएगी।
एयरबीएनबी होस्ट:
Airbnb होस्ट बनने के लिए आपको एक फैंसी दूसरे घर की जरूरत नहीं है। आप अपने मौजूदा घर के अतिरिक्त कमरे को अस्थायी रूप से रेंट पर देकर इसकी शुरूआत कर सकते हैं। यदि आपके घर में अतिरिक्त जगह है, तो आप Airbnb पर एक अकाउंट बना सकते हैं और इसे वीकएंड में, रात भर रहने के लिए, या जब भी आपको उपयुक्त लगे, किराए पर दे सकते हैं। भारत में धीरे-धीरे ये कल्चर शुरू हो रहा है, लेकिन विदेशों में लोग इसके जरिए लाखों रुपए कमा रहे हैं।
ट्रैवल गाइड:
अगर आपको देश और दुनिया में घूमने का शौक है तो आप अपने इस शौक के करियर के तौर पर शुरू कर सकते हैं। आप ट्रैवल गाइड के तौर पर अपने करियर को शुरू कर सकते हैं। आपको अपनी मूल भाषा के अलावा 2-3 अतरिक्त भाषाओं के ज्ञान होना चाहिए। आप भारतीय टूरिज्म मंत्रालय भी इससे संबंधित कोर्स भी कर सकते हैं। जिसके करके आप एक सर्टिफाइड ट्रैवल गाइड बन सकते हैं। जिसे आपकी कमाई में काफी इजाफा कर सकता है।
योगा क्लास:
वर्तमान समय में पूरे विश्व के लोगों को अपने स्वास्थ्य और फिटनेस की चिंता सताती रहती है। अगर आप कम लागत में कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आप योगा क्लासेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने में लागत बहुत कम आती है, फायदा अच्छा-खासा होता है। आजकल बहुत सारे लोग योगा क्लासेस जॉइन कर रहे हैं। ऐसे में आप योगा क्लासेस खोलकर अच्छा-खासा पैसा कमा सकते हैं। अगर आपको योग करना आता है या आपने योग में कोई डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स किया हुआ है, तो आप यह काम आसानी से शुरू कर सकते हैं। योगा क्लासेस शुरू करने के लिए आपको ऐसी जगह की आवश्यकता है, जहां प्राकृतिक हवा और रोशनी आसानी से आए। आप यह काम छत पर या किसी खुले हॉल में शुरू कर सकते हैं। अगर आपके पास छत या हॉल नहीं है तो आप किसी पार्क में भी अपना काम शुरू कर सकते हैं। सरकार की ओर से भी लोगों को इस बिजनेस में सहयोग दिया जा जा रहा है।
नर्सरी बिजनेस:
अगर आप कम पैसे में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो प्लांट नर्सरी अच्छा ऑप्शन है। शहरों में अपार्टमेंट की संख्या बढ़ रही है। लोग बागवानी का शौक पूरा करने के लिए घरों की बालकनी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए घरों में गमलों में लगाए जाने वाले पौधों की मांग बढ़ी है। अब तो लोग गमलों में सब्जियां तक लगा रहे हैं। पौधों की नर्सरी का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको इसके बारे में बारीकी से जानकारी होनी चाहिए। जैसे कि प्लांट को उगाने के लिए, उनको बढ़ा करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। पौधों के प्रकार, कौन से औषधीय पौधे, कौन से सजावटी, वास्तु के अनुसार पौधों की जानकारी, और ऐसी तमाम बातें जिनके बारे में ग्राहक आपसे जानकारी ले सकते हैं। इस व्यापार को करने के लिए आपको शुरुआत में ज्यादा निवेश करने की जरूरत नहीं है। आप और परिवार के लोग मिलकर इसका काम कर सकते हैं।
इंश्योरेंस एजेंट:
मौजूदा समय में बीमा यानि इंश्योरेंस लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। लोग घर, गाड़ी, स्वास्थ्य, फसल सभी का इंश्योरेंस कराते हैं। ऐसे में इंश्योरेंस एजेंट की मांग लगातार बढ़ती रहती है। इस फील्ड में आने के लिए आपको किसी खास डिग्री की आवश्यकता नहीं होती है। आप आसानी से इंश्योरेंस एजेंट के रूप में अपना करियर शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी इंश्योरेंस एजेंसी से जुड़ना होगा। जिसके बाद लोगों को उस एजेंसी के इंश्योरेंस प्लान के बारे में बताना होगा। लोगों की कंपनी की इंश्योरेंस प्लान में दिलचस्पी पैदा कर आप लोगों को उस इंश्योरेंस प्लान में पैसा इन्वेस्ट करने के लिए राजी करना होगा। आप कंपनी के जितने कस्टमर्स बढ़ाएंगे, आपकी सैलरी में उसी हिसाब से इजाफा होगा। एक इंश्योरेंस एजेंट की कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत अच्छी होनी चाहिए।
फूड ट्रक बिजनेस
अगर आप अपनी खुद का फूड बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और आपके पास बहुत अधिक पूंजी नहीं है। जिसके चलते आप कोई अच्छी जगह पर शॉप नहीं ले सकते हैं तो फूड ट्रक बिजनेस एकदम धांसू आइडिया है। फूड ट्रक बिजनेस भारत में धीरे-धीरे बढ़ रहा है, लेकिन अमेरिका और यूरोपीय देशों में ये बहुत बड़ी इंडस्ट्री है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण से खाद्य पदार्थ संबंधी लाइसेंस की आवश्यकता होगी। खाद्य पदार्थ संबंधी लाइसेंस के बाद आपको आरटीओ जाकर फूड ट्रक लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा। फूड ट्रक व्यवसाय में सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें जमीन संबंधी निवेश नहीं करना पड़ता है। वहीं अगर आपको किसी जगह पर रहकर फायदा नहीं हो रहा है तो आप अपने फूड ट्रक की लोकेशन भी बदल सकते हैं। एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर यह व्यापार आसानी से किया जा सकता है।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications