भारत को स्वाद चखाने आ रहा है 'बर्गर किंग'
अमेरिका फास्ट फूड नेटवर्क बर्गर किंग वर्ल्डवाइड भारत में अपने पैर पसारने जा रहा रहा है। बर्गर किंग अपना सबसे पहला आउटलेट दिल्ली में खोलेगा। इससे बर्गर के लिए मशहूर फूड कम्पनियों की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। जानकारी के मुताबिक बर्गर किंग ने बारह आउटलेट शुरू करने का ऐलान किया है।

भारतीय इकाई के मुख्यकारीकारी अधिकारी राजीव वर्मन ने बताया है कि वैश्विक स्तर पर बहुत बड़ा बाजार बनने वाला है। उनकी कंपनी भारत को संभावनाओं वाले देश के रूप में देख रही है।
आपको बता दें कि कंपनी ने भारत में आने के लिए एवरस्टोन ग्रुप के साथ करार किया था। कंपनी राजधानी दिल्ली में अपना आउटलेट शुरू करेगी। बर्गर किंग की खास बात यह है कि यह भारत के ही मुताबिक अपने मैन्यू में बदलाव लाएगी। यह मां औऱ शकाहारी सैंडवीच भी बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications