Budget 2022: क्या महिलाओं को मिलेगा बजट में तोहफा, जानिए क्या है आधी आबादी की उम्मीदें
Budget 2022: क्या महिलाओं को मिलेगा बजट में तोहफा, जानिए क्या है आधी आबादी की उम्मीदें
नई दिल्ली, 28 जनवरी। 1 फरवरी को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2022-23 को देश का आम बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चौथी बार बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री संसद में वित्तीय वर्ष 2022 के लिए आम बजट पेश करने जा रही है। कोरोना की तीसरी लहर और महंगाई की मार झेल रही आम जनता को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। वहीं देश की आधी आबादी भी इस बजट से खासी उम्मीदें लगा रखी हैं।

महिलाओं की 3 मांगें
महिलाएं चाहती हैं कि उऩ्हें इस बजट में इनकम टैक्स में अतिरिक्त छूट मिलें। उनकी मांग है कि टैक्स स्लैब में 5.50 लाख रुपये तक की आय टैक्स फ्री कर दी जाए। वर्तमान में इनकम टैक्स स्लैब में महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कोई अलग छूट नहीं मिलती है। साल 2012 से पहले महिलाओं को इनकम टैक्स में पुरुषों के मुकाबले अधिक छूट मिलती थी।
वहीं महिलाओं की मांग है कि स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा महिलाओं के लिए बढ़ाई जाए। वर्तमान में उन्हें स्टैंडर्ड डिडक्शन में अलग से छूट मिले। वहीं महिलाएं चाहती हैं कि होम पर पर उन्हें अधिक टैक्स छूट मिलें। वर्तमान में महिलाओं को 2 लाख रुपए तक होम लोन पर टैक्स छूट मिलती है, जिसे वो चाहती हैं कि इसे बढ़ाकर 2.50 लाख रुपए कर दिया जाए।

बजट 2022 से महिलाओं को उम्मीदें
1 फरवरी को पेश होने वाले वित्तीय वर्ष 2022-23 के आम बजट को लेकर महिलाओं को बहुत उम्मीदें हैं। महिलाएं बढ़ती महंगाई, इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव, मेकअप और फैशन प्रोडक्ट्स में छूट के अलावा महिला सुरक्षा के लिए सख्त कानून चाहती हैं। आज महिलाएं न केवल घर चलाती हैं बल्कि स्टार्टअप से लेकर फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण खुद एक महिला हैं, ऐसे में महिलाओं को उम्मीद हैं कि वो उनकी मांगों और उनकी जरूरतों पर जरूर गौर करेंगी।

कम हो रसोई का खर्च
गृहणियां सरकार से बजट में राहत की उम्मीद कर रही हैं। महिलाओं को उम्मीद है कि सरकार बजट में ऐसे ऐलान करें ताकि रसोई का खर्च कम हो सके। बढ़ती महंगाई के कारण घर का बजट खराब होते जा रहा है। आसमान छूती कीमतों ने घर के बजट को बिगाड़ दिया है, जिसमें महिलाएं राहत चाहती हैं। इतना ही नहीं महिलाएं चाहती हैं कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इस आम बजट में महिलाओं का पूरा ख्याल रखें। महिला सुरक्षा को लेकर खास कदम उठाएं जाएं।












Click it and Unblock the Notifications