Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Budget 2026: इंफ्रा सेक्टर के लिए खुल सकता है खजाना! सड़क और रेलवे के बजट में कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद?

Budget 2026: भारत के आर्थिक भविष्य का खाका खींचने वाला आम बजट 2026 अब चंद कदम दूर है। इस बार शेयर बाजार से लेकर औद्योगिक घरानों तक की निगाहें वित्त मंत्री के पिटारे पर टिकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बजट का मुख्य स्तंभ 'इंफ्रास्ट्रक्चर' (Infrastructure) होगा, जो पिछले कुछ वर्षों से देश की जीडीपी ग्रोथ का इंजन बना हुआ है। सरकार का लक्ष्य सड़क, रेलवे और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को इतना मजबूत करना है कि भारत वैश्विक सप्लाई चेन का केंद्र बन सके।

बाजार को उम्मीद है कि वित्त मंत्री कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capital Expenditure) में भारी बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती हैं, जिससे न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे बल्कि निर्माण क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के मुनाफे में भी उछाल आएगा। शहरी विकास से लेकर ग्रामीण कनेक्टिविटी तक, बजट 2026 में बुनियादी ढांचे को लेकर होने वाली घोषणाएं लंबी अवधि के लिए निवेशकों का भरोसा मजबूत करने का काम करेंगी।

Budget 2026

सड़क और राजमार्ग, 10% तक बढ़ सकता है बजट

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के लिए यह बजट काफी अहम होने वाला है। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार अनुमान है कि सरकार नए हाईवे प्रोजेक्ट्स और एक्सप्रेसवे के जाल को विस्तार देने के लिए बजटीय आवंटन में 9 से 10 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती है।

ये भी पढ़ें: Union Budget 2026: क्या है इकनॉमी सर्वे? बजट से पहले क्यों पेश कि जाती है अहम रिपोर्ट, क्या है इसका महत्व?

प्रमुख फोकस: पुराने रास्तों का चौड़ीकरण, ट्रैफिक की समस्या का समाधान और लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने के लिए मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी।

लाभार्थी कंपनियां: इस क्षेत्र में सक्रिय L&T (लार्सन एंड टुब्रो), अशोका बिल्डकॉन, HG इंफ्रा और NCC जैसी कंपनियों के ऑर्डर बुक में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना है।

भारतीय रेलवे, आधुनिकीकरण और सुरक्षा पर जोर

रेलवे सेक्टर के लिए बजट 2026 में बड़े बदलावों की उम्मीद है। कुछ ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि रेलवे के बजट में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। सरकार का ध्यान केवल नई पटरियां बिछाने पर नहीं, बल्कि तकनीकी सुधारों पर भी होगा:

रोलिंग स्टॉक और लोकोमोटिव: नए इंजनों और हाई-स्पीड ट्रेनों के ऑर्डर में तेजी।

सिग्नलिंग और सुरक्षा: हादसों को रोकने के लिए 'कवच' जैसी प्रणालियों का विस्तार।

मेट्रो प्रोजेक्ट्स: टियर-2 और टियर-3 शहरों में मेट्रो रेल का विस्तार।

नजरे रहने वाले शेयर: RVNL (रेल विकास निगम), IRFC, और टाइटागढ़ रेल सिस्टम्स जैसे शेयरों में बजट के बाद भारी हलचल देखने को मिल सकती है।

शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर, 'स्मार्ट' और 'क्लीन' शहरों पर नजर

बजट में शहरी बुनियादी ढांचे के कायाकल्प के लिए विशेष प्रावधान किए जा सकते हैं। बढ़ती शहरी आबादी को देखते हुए सरकार का ध्यान निम्नलिखित बिंदुओं पर रह सकता है:

पब्लिक ट्रांसपोर्ट: प्रदूषण कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा।

स्वच्छता और जल आपूर्ति: हर घर जल और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए बजट में नई घोषणाएं संभव हैं।

स्मार्ट सिटी: चल रहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए फंड आवंटन।

वित्तीय संतुलन और लंबी अवधि की रणनीति

सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती विकास के लिए खर्च बढ़ाने और राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit) को नियंत्रित करने के बीच संतुलन बनाना है। बजट 2026 से संकेत मिल रहे हैं कि सरकार बुनियादी ढांचे पर खर्च को कम किए बिना वित्तीय अनुशासन बनाए रखेगी। यह रणनीति विदेशी निवेशकों (FPI) को आकर्षित करने और घरेलू बाजार में स्थिरता लाने में मदद करेगी। निवेशकों के लिए रोड और रेलवे सेक्टर की बड़ी कंपनियों में निवेश के शानदार अवसर पैदा हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Budget 2026: बजट में पुरानी टैक्स व्यवस्था को मिलेगा 'बूस्टर डोज'? ₹12 लाख तक की आय वालों के लिए क्या बदलेगा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+