Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Union Budget 2026: क्या है इकनॉमी सर्वे? बजट से पहले क्यों पेश कि जाती है अहम रिपोर्ट, क्या है इसका महत्व?

Union Budget Economic Survey 2026: इकोनॉमिक सर्वे या आर्थिक सर्वेक्षण भारत सरकार द्वारा तैयार किया जाने वाला एक बेहद महत्वपूर्ण आधिकारिक रिपोर्ट है, जो देश की अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति का डिटेल एनॉलसिस पेश करता है। इसमें पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान इकोनॉमिक ग्रोथ, प्रमुख रुझानों, देश की अर्थव्यवस्था में सामने आई चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं का आकलन किया जाता है।

संसदीय परंपरा के अनुसार, यह रिपोर्ट केंद्रीय बजट पेश होने से ठीक एक दिन पहले संसद में रखी जाती है, ताकि सांसदों, पॉलिसि मेकर्स, निवेशकों, उद्योग जगत और आम नागरिकों को बजट से पहले देश की आर्थिक स्थिति की स्पष्ट, तथ्य-आधारित और भरोसेमंद तस्वीर मिल सके।

union-budget-2026-what-is-economic-survey

आइए विस्तार से जानते हैं क्या है इकोनॉमिक सर्वे, बजट से पहले इसे संसद में क्यों पेश किया जाता है, क्या है इसका महत्तव और इसे कौन तैयार करता है...

What is Economic Survey: क्या है आर्थिक सर्वेक्षण?

आर्थिक सर्वेक्षण हर साल तैयार की जाने वाली एक समीक्षा रिपोर्ट है, जिसे वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक कार्य विभाग (Department of Economic Affairs) तैयार करता है। इसमें मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Advisor - CEA) की अहम भूमिका होती है। वर्तमान में यह जिम्मेदारी वी. अनंत नागेश्वरन निभा रहे हैं। यह रिपोर्ट पिछले एक साल में देश की अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन का विस्तृत आकलन करती है और इसमें कृषि, उद्योग, सेवा क्षेत्र, निर्यात, रोजगार, महंगाई और निवेश जैसे अहम क्षेत्रों की समीक्षा की जाती है।

बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण क्यों पेश किया जाता है?

आर्थिक सर्वेक्षण को बजट से पहले पेश करने के पीछे कई अहम कारण होते हैं। यह रिपोर्ट सर्वेक्षण अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति बताता है और उन क्षेत्रों की पहचान करता है, जहां सुधार या ज्यादा निवेश की जरूरत होती है। यह अर्थव्यवस्था की उपलब्धियों और चुनौतियों को सामने रखता है, जिससे बजट में प्रस्तावित टैक्स, खर्च और योजनाओं की वजह समझ में आती है। देखिए बजट में यह स्पष्ट किया जाता है कि केंद्र सरकार आने वाले वित्तीय वर्ष में पैसा कैसे जुटाएगी और उसे किन-किन क्षेत्रों में खर्च करेगी।

बजट से पहले पेश किया जाने वाला आर्थिक सर्वेक्षण सरकार के लिए एक अहम आधार बनता है। इसमें दिए गए आंकड़े, रुझान और विश्लेषण बजट की प्राथमिकताओं को तय करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इससे संसद और आम जनता को सरकार के आर्थिक स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिलती है, जैसे विकास दर, वित्तीय स्थिति, महंगाई और रोजगार की स्थिति। बजट से पहले विशेषज्ञों, विपक्ष और मीडिया को अर्थव्यवस्था पर चर्चा का मौका मिलता है। कई बार यह चर्चा बजट प्रस्तावों को प्रभावित भी करती है।

What is Importance Of Economic Survey: आर्थिक सर्वेक्षण का महत्व क्या है?

आर्थिक सर्वेक्षण का उद्देश्य किसी नई नीति की घोषणा करना नहीं होता, बल्कि यह एक समीक्षा और मार्गदर्शक दस्तावेज के रूप में काम करता है। यह रिपोर्ट पिछले एक साल में हुई आर्थिक गतिविधियों का लेखा-जोखा पेश करती है।

आर्थिक सर्वेक्षण में-

  • पिछले साल की आर्थिक उपलब्धियों और कमजोरियों को सामने लाया जाता है
  • उभरते जोखिमों और चुनौतियों की पहचान की जाती है
  • सरकार की मौजूदा आर्थिक नीतियों का विश्लेषण किया जाता है
  • आगे किए जाने वाले सुधारों के लिए सुझाव दिए जाते हैं

यह रिपोर्ट संसाधनों के संग्रह और उनके बेहतर आवंटन को समझने में मदद करती है। साथ ही, यह बजट में किए जाने वाले प्रस्तावों को संदर्भ प्रदान करती है, जिससे उनके प्रभाव को समझना आसान हो जाता है।

आर्थिक सर्वेक्षण में सरकारी खर्च, राजस्व, विकास दर और मुद्रास्फीति जैसे अहम पहलुओं को आर्थिक और कार्यात्मक वर्गीकरण के आधार पर देखा जाता है। इसमें यह बताया जाता है कि पूंजी निर्माण में कितना निवेश किया गया, सब्सिडी और अनुदान जैसे ट्रांसफर भुगतान पर कितना खर्च हुआ और विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की प्राथमिकताएं क्या रहीं।

आर्थिक सर्वेक्षण में किन-किन क्षेत्रों की होती है चर्चा?

आर्थिक सर्वेक्षण देश की पूरी अर्थव्यवस्था को व्यापक दृष्टिकोण से परखता है। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों की चर्चा होती है-

  • सकल घरेलू उत्पाद (GDP) और आर्थिक विकास दर
  • कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र का प्रदर्शन
  • मुद्रास्फीति (महंगाई), कीमतें और मौद्रिक नीति
  • रोजगार, श्रम बाजार और बेरोजगारी की स्थिति
  • बुनियादी ढांचा (Infrastructure) विकास
  • आयात-निर्यात, व्यापार संतुलन और विदेशी मुद्रा भंडार
  • राजकोषीय घाटा, सार्वजनिक ऋण और वित्तीय स्थिरता
  • निवेश, उपभोग, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) जैसे अन्य आर्थिक संकेतक

इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट कौन तैयार करता है?

आर्थिक सर्वेक्षण मुख्य रूप से मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Advisor - CEA) के नेतृत्व में तैयार किया जाता है। यह कार्य वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आर्थिक मामलों का विभाग (Department of Economic Affairs) करता है।

वर्तमान समय में मुख्य आर्थिक सलाहकार की जिम्मेदारी वी. अनंत नागेश्वरन संभाल रहे हैं। उनके नेतृत्व में अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों की एक टीम इस रिपोर्ट को तैयार करती है। बीते कुछ वर्षों में इस रिपोर्ट को अधिक संक्षिप्त, सरल और आम लोगों के लिए सुलभ बनाने की कोशिश की गई है। इसी क्रम में इसे पहले के दो वॉल्यूम की जगह एक वॉल्यूम में लाया गया।

अर्थव्यवस्था का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड...

कुल मिलाकर, आर्थिक सर्वेक्षण को देश की अर्थव्यवस्था का 'वार्षिक रिपोर्ट कार्ड' कहा जा सकता है। यह सरकार, संसद, निवेशकों, विशेषज्ञों और आम नागरिकों के लिए यह समझने का सबसे भरोसेमंद दस्तावेज है कि देश की आर्थिक सेहत कैसी है और भविष्य में अर्थव्यवस्था किस दिशा में आगे बढ़ सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+