Budget 2026 Electronics: आधी कीमत पर मिलेंगे TV, फ्रिज और AC? वित्त मंत्री के ऐलान से कांप उठी विदेशी कंपनियां
Budget 2026 Electronics Price: अगर आप घर के लिए नया टीवी, फ्रिज या एसी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी। बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0' के लिए 40,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम फंड जारी किया है। इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा-और वह भी सकारात्मक!
आजकल हर स्मार्ट डिवाइस के अंदर एक 'दिमाग' होता है, जिसे सेमीकंडक्टर चिप कहते हैं। अब तक भारत इन चिप्स के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था, जिससे कीमतें बढ़ जाती थीं। अब ये चिप्स भारत में ही बनेंगी, जिससे प्रॉडक्शन की लागत घटेगी और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतें धड़ाम से नीचे आएंगी।

जानें किन चीजों पर मिलेगा भारी फायदा
1. टीवी, फ्रिज और स्मार्ट होम अप्लायंसेज
आजकल के 'स्मार्ट' टीवी, इन्वर्टर एसी और वॉशिंग मशीन बिना माइक्रोचिप्स के नहीं चल सकते। जब ये चिप्स भारत में मिलनी शुरू होंगी, तो कंपनियों का खर्च कम होगा। आने वाले समय में एनर्जी-एफिशिएंट (बिजली बचाने वाले) उपकरणों के दाम काफी कम हो सकते हैं।
2. स्मार्टफोन और टैबलेट
फोन का कैमरा हो या बैटरी मैनेजमेंट, सब कुछ चिप पर निर्भर है। भारत में चिप बनने का सबसे बड़ा फायदा बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स को मिलेगा। अब कम कीमत में आपको ज्यादा पावरफुल फीचर्स वाला फोन मिल सकेगा।
3. कारें और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV)
एक आधुनिक कार में सैकड़ों चिप्स लगती हैं। चिप्स की कमी की वजह से ही गाड़ियां महंगी हुई थीं और वेटिंग पीरियड बढ़ा था। अब सप्लाई सुधरेगी, जिससे कारों की कीमतें और ईवी (EV) की मेंटेनेंस कॉस्ट दोनों कम हो जाएंगी।
4. लैपटॉप और गैजेट्स
एंट्री-लेवल लैपटॉप, वाई-फाई राउटर और स्मार्टवॉच जैसी चीजें अब महंगी इंपोर्टेड चिप्स के भरोसे नहीं रहेंगी। सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के तहत भारत में ही टेस्टिंग और पैकेजिंग होगी, जिससे गैजेट्स सस्ते होंगे।
5. मेडिकल डिवाइस और हेल्थकेयर
बीपी मशीन, ईसीजी और ऑक्सीमीटर जैसे जरूरी मेडिकल टूल्स भी अब सस्ते हो सकते हैं। इसका सीधा फायदा आम आदमी को सस्ते इलाज और किफायती हेल्थ चेकअप के रूप में मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications