Budget 2025 Petrol Diesel: क्या बजट के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत गिरेगी?
Budget 2025 Expectations: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को भारत का केंद्रीय बजट 2025-26 पेश करेंगी। इस बार के बजट में पेट्रोलियम उत्पादों पर जीएसटी लागू करने के बारे में संभावित घोषणा को लेकर उत्सुकता का माहौल है।
केंद्रीय बजट 2025-26 में अगर पेट्रोल और डीजल को जीएसटी व्यवस्था में शामिल किया जाता है, तो बजट के बाद वाहन चालाकों को काफी राहत मिलने वाली है। पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के मोदी सरकार के इस कदम से पेट्रोल-डीजल की कीमतें हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Budget 2025: केंद्रीय बजट की PDF कैसे डाउनलोड करें, मोदी सरकार 3.0 के दूसरे बजट से किसको क्या उम्मीदें?

मीडिया की खबरों के अनुसार पेट्रोलियम उत्पादों पर जीएसटी लागू करने से देशभर में कीमतें एक समान हो सकती हैं और उत्पाद शुल्क तथा वैट जैसी जटिल कर प्रणालियों को सरल किया जा सकता है। इससे जहां आम जनता को राहत मिल सकती है।
वहीं, विभिन्न उद्योगों को भी परिवहन और रसद लागत में कमी का फायदा मिलेगा। वर्तमान में भारत में इस समय पेट्रोल और डीजल की कीमतें 94 रुपये से लेकर 103 रुपये प्रति लीटर तक हैं, जबकि डीजल की कीमत करीब 87 रुपये प्रति लीटर है।
हालांकि, इसके लिए केंद्र सरकार को राज्यों से सहमति प्राप्त करनी होगी, क्योंकि पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट राज्य सरकारों के लिए एक प्रमुख राजस्व स्रोत है। फिर भी, इस कदम से ईंधन की कीमतों के मानकीकरण और अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव की संभावना जताई जा रही है।
2025 के बजट में पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी का ऐलान: क्या इसका होगा व्यापक असर?
मोदी सरकार के 2025 के बजट में पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के तहत लाए जाने की संभावना है, जो देशभर में ईंधन की कीमतों को प्रभावित कर सकता है। वर्तमान में विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए उत्पाद शुल्क और वैट के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। अगर पेट्रोलियम उत्पादों पर एक समान जीएसटी दर लागू होती है, तो इससे मूल्य निर्धारण में स्थिरता आएगी।
यह कदम केवल उपभोक्ताओं को ही राहत नहीं देगा, बल्कि यह उद्योगों के लिए भी एक महत्वपूर्ण विकास होगा। उद्योगों में लागत कम होने से वस्तुओं की कीमतें घट सकती हैं और यह भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में मदद करेगा। हालांकि, राज्यों के राजस्व हितों को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे पर एक समझौता बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
2025 के बजट में इस संभावित बदलाव से उम्मीद की जा रही है कि इससे न केवल पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में कमी आएगी, बल्कि भारत के ईंधन बाजार को भी अधिक संरचित और लागत प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
बता दें कि पेट्रोलियम पदार्थों में शामिल डीजल, पेट्रोल, प्राकृतिक गैस व एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारें अपनी-अपनी दरों के हिसाब से VAT लगाती हैं, जिससे हर राज्यों में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत अलग अलग होती हैं। अब बजट से पेट्रोलियम पदार्थ जीएसटी के दायरे में आने से देशभर में कीमतें एक समान होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications