Digital Currency को किया जा सकेगा कैश में तब्दील, PM मोदी ने बताया कैसे फिनटेक क्षेत्र में खुलेंगे नए अवसर

Digital Currency को किया जा सकेगा कैश में तब्दील, PM मोदी ने बताया कैसे फिनटेक क्षेत्र में खुलेंगे नए अवसर

नई दिल्ली, 2 फऱवरी। बजट 2022 में वित्त मंत्री निर्मवा सीतारमण ने कई ऐलान किए, जिसमें से एक बड़ा ऐलान डिजिटल करेंसी को लेकर की। वित्त मंत्री ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया डिजिटल करेंसी लेकर आएगी।वित्त मंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-2023 की शुरुआत में आरबीआई की डिजिटल करेंसी को लॉन्च किया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज डिजिटल करेंसी को लेकर अहम जानकारी दी।

Budget 2022: On digital currency, PM Modi explains what itll mean for economy

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि आरबीआई की डिजिटल करेंसी (CBDC) ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को और अधिक सुरक्षित बनाएगा। इस डिजिटल करेंसी से फिनटेक क्षेत्र में कई अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इससे आने वाले समय में डिजिटल अर्थव्यवस्था को भी इससे बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट में प्रस्तावित डिजिटल करेंसी को नकदी में तब्दील किया जा सकेगा। फिनटेक सेक्टर में नए अवसर खुलेंगे। इस डिजिटल करेंसी से सुरक्षित लेनदेन होगा।

उन्होंने कहा कि डिजिटल करेंसी हमारी फिजिकल करेंसी का डिजिटल स्वरूप होगा, जिसका नियंत्रण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास होगा। इसे फिजिकल करेंसी से एक्सचेंज किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल करेंसी से फिनटेक क्षेत्र में न केवल नए अवसर मिलेंगे बल्कि कैश प्रबंधन , करेंसी छपाई, परिवहन संबंधी खर्चों में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे, जिसका लाभ अर्थव्यवस्था को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+